खुद जूस निकाला, गिलास धोया और फिर बेचा भी...टीवी छोड़ ये क्या कर रहे हैं कॉमेडियन Sunil Grover

Published : Feb 27, 2021, 02:59 PM ISTUpdated : Feb 27, 2021, 03:03 PM IST
खुद जूस निकाला, गिलास धोया और फिर बेचा भी...टीवी छोड़ ये क्या कर रहे हैं कॉमेडियन Sunil Grover

सार

ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है। जिसमें वे ना सिर्फ ठेले पर खड़े होकर जूस बेचते बल्कि लोगों को परोसते हुए भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देख आप भी धोखा खा जाएंगे कि वे सुनील ग्रोवर हैं जो हमें हंसाते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क।  एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर यूं तो अपनी हंसने हंसाने वाले अंदाज से लोगों को एंटरटेन करते ही हैं। साथ ही समय समय पर अपना वीडियो शेयर कर लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है। जिसमें वे ना सिर्फ ठेले पर खड़े होकर जूस बेचते बल्कि लोगों को परोसते हुए भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देख आप भी धोखा खा जाएंगे कि वे सुनील ग्रोवर हैं जो हमें हंसाते हैं।

देखिए उनका ये वीडियो 

वीडियो में सुनील ग्रोवर पहले ठेले के मालिक को समझाते हैं कि संतरा कैसे छीलना है। जिसके बाद ठेले का मालिक साइड खड़ा होकर संतरा छीलता है और सुनील ग्रोवर खुद जूस निकालने लगते हैं। खुद गिलास भी धोते हैं। जिसके बाद लोगों को सर्व भी करते हैं। इतना ही नहीं जब ग्राहक ने पैसे की पूछा तो सुनील ग्रोवर कहते हैं 20 रुपये। सुनील ग्रोवर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि अपनी डार्लिंग को ये जूस पिलाओ। 

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar ने दंगल को पछाड़ा, अक्षय खन्ना की मूवी ने 12 वें दिन तोड़ा 3 मूवी का रिकॉर्ड
आखिर कौन है Border 2 के टीजर में सिर्फ 4 सेकंड के लिए दिखी ये हीरोइन?