अब आलिया भट्ट पर निशाना, 'सड़क 2' को सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ने बताया 98 फीसदी नेपोटिस्टिक

Published : Jul 02, 2020, 05:41 PM IST
अब आलिया भट्ट पर निशाना, 'सड़क 2' को सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ने बताया 98 फीसदी नेपोटिस्टिक

सार

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने नेपोमीटर लॉन्च किया है, जिसमें पांच कैटेगरी के जरिए पता लगाया जाएगा कि फिल्म में कितने लोग नेपोटिज्म के जरिए हैं। इस पहल में सबसे पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को रेटिंग मिली है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक है। नेपोमीटर द्वारा पहली रेटिंग महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को दी गई है। इसकी पांच कैटेगरी प्रोड्यूसर, लीड कास्ट, सपोर्टिंग कास्ट, डायरेक्टर और राइटर की हैं।  नेपोमीटर द्वारा 'सड़क 2' को 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक बताया गया है क्योंकि इसकी पांच कैटेगरी में से 4 के लोग नेपोटिज्म से इंडस्ट्री में आए हैं।   

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का मुद्दा गरमाया हुआ है। अब तक कई सेलेब्स बॉलीवुड की जड़ों में पल रहे नेपोटिज्म को लेकर खुलकर सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी नेपोटिज्म को लेकर आवाज उठाई जा रही है। इसी बीच, सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने नेपोमीटर लॉन्च किया है, जिसमें पांच कैटेगरी के जरिए पता लगाया जाएगा कि फिल्म में कितने लोग नेपोटिज्म के जरिए हैं। इस पहल में सबसे पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को रेटिंग मिली है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक है।


नेपोमीटर की पहली रेटिंग
नेपोमीटर द्वारा पहली रेटिंग महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को दी गई है। इसकी पांच कैटेगरी प्रोड्यूसर, लीड कास्ट, सपोर्टिंग कास्ट, डायरेक्टर और राइटर की हैं।  नेपोमीटर द्वारा 'सड़क 2' को 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक बताया गया है क्योंकि इसकी पांच कैटेगरी में से 4 के लोग नेपोटिज्म से इंडस्ट्री में आए हैं। 


ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर
'सड़क 2' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऐलान किया गया है। कई फिल्मों के ऐलान से जुड़ी इस वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलिया भट्ट भी शामिल थीं। सिनेमाघरों के बंद होने के चलते 'सड़क 2' को सीधे तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर उत्साहित नजर आ रहीं आलिया ने कहा था कि वो हमेशा से चाहतीं थीं कि उनके पिता महेश भट्ट एक दिन उन्हें किसी फिल्म‌ में डायरेक्ट करें और 'सड़क 2' के जरिए आखिरकार उनका सपना पूरा हुआ।


सुशांत के जीजा ने लिखा था
सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने ट्विटर पर नेपोमीटर के लॉन्च होने की जानकारी देते हुए लिखा, मेरे भाई मयूरेश कृष्णा द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनाया गया। वहीं इस नेपोमीटर के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा गया है कि यह बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म से लड़ने में मदद करेगा। हम भाई-भतीजावाद और इंडिपेंडेंट फिल्म की क्रू पर बेस्ड रेटिंग देंगे। अगर नेपोमीटर ज्यादा रहा तो यह वक्त है बॉलीवुड में जारी भाई-भतीजावाद के बहिष्कार करने और उसके खिलाफ लड़ने का।


ऐसे मिली थी पहचान
सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहचान 'पवित्र रिश्ता' में मानव के किरदार से मिली। सुशांत ने 'काय पोछे' से फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने पीके, धोनी, शुद्ध देसी रोमांस, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया था।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'गरीब मरना पसंद करूंगी… जीना नहीं', Taapsee Pannu ने उड़ाया ऐसे अपनी फैमिली का मजाक
Salman Khan Upcoming Movies: धूम मचाने आ रहीं सलमान खान की ये 9 फ़िल्में, 2 इसी साल होंगी रिलीज