
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में कई नए खुलासे हो गए हैं। सुशांत के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर 15 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन का आरोप लगाया। जबकि, एक्टर के सीए का कहना है कि ज्यादा ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है बल्कि उन्होंने दावा किया है कि एक्टर के अकाउंट में ज्यादा पैसे थे ही नहीं। बता दें, सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर मानसिक प्रताड़ना और उनके बेटे को सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही 15 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन का भी आरोप लगाया था। इसकी FIR उन्होंने पटना में की है, जिसकी तफ्तीश में बिहार पुलिस मुंबई पहुंच चुकी है।
सीए ने कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस नया मोड़ ले चुका है। बिहार पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। सुशांत के पिता की तरफ से दी गई FIR में सुशांत के खाते से पैसे निकाले जाने की बात भी कही गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके सीए, संदीप श्रीधर का कहना है कि सुशांत के खाते में ज्यादा पैसे नहीं थे। उन्होंने बताया कि रिया के खाते में हजार रुपए भेजे गए हैं और रिया की मां ने 33000 रुपए भेजे हैं। इसके अलावा कोई बड़ा ट्रांजैक्शन नहीं है।
बताया कहां खर्च हुए कितने पैसे
संदीप ने बताया कि सुशांत को अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से खर्चे करने होते थे। क्योंकि वह फिल्म स्टार थे तो रेंट, ट्रैवल और शॉपिंग के खर्चे होते थे। संदीप ने बताया कि बीते साल सुशांत की इनकम घट गई थी। उनके खाते में उतना पैसा था ही नहीं था, जितना एफआईआर में बताया गया है। उन्होंने बताया कि उनके ऑनलाइन ट्रांजैक्शन विजिबल नहीं हैं और रिया की फैमिली को कोई भी पैसा सीधे तौर पर नहीं भेजा गया। उन्होंने जनवरी 2019 से जून 2020 तक का हिसाब बताया कि 2 करोड़ रुपए कोटक महिंद्रा में टर्म डिपॉजिट, 3.87 लाख रुपए रेंट, 61 लाख रुपए KWA को दिए, 26.40 लाख उनके फार्महाउस का रेंट, 4.87 लाख रुपए ट्रैवल्स, 50 लाख फॉरन टूर, 2.5 करोड़ रुपए असम से केरल टूर, 9 लाख रुपए डोनेशन।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।