
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 9 महीने होने वाले हैं, लेकिन ये केस अभी तक पूरी तरह से सुलझ नहीं हो पाया है। इस मामले में अभी तक बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े सितारों से पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले को लेकर खबर ये भी रही थी कि एनसीबी जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी, लेकिन NCB ने इसे महज अफवाह बताया है। एनसीबी इस अफवाह को बुधवार खारिज कर दिया है। एजेंसी का कहना है कि अभी भी कई लिंक हैं, जिनकी जांच होनी बाकी है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शेयर की है रिपोर्ट...
ऐसे खबरें भी आ रही थीं कि प्रवर्तन निदेशालय ने एनसीबी के साथ अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में एक रिपोर्ट भी शेयर की है, लेकिन इन दावों का भी खंडन किया गया है। एनसीबी का कहना है कि अभी भी कई लिंक हैं, जिन्हें जांचने की आवश्यकता है और एजेंसी व्यापक इलेक्ट्रॉनिक डेटा का भी अध्ययन कर रही है, जो इस मामले के सिलसिले में कई लोगों के मोबाइल फोन से मिला है।
सुशांत सिंह के निधन के बाद हुई थी न्याय की मांग
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से न्याय की मांग की गई थी और एक्टर की मौत पर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। इसके बाद मौत की जांच में ड्रग्स का मामला भी सामने आया था। एनसीबी ने पिछले साल अगस्त में सुशांत सिंह राजपूत का केस अपने हाथ में लिया था और ड्रग्स से जुड़े दो मामले दर्ज किए थे। एजेंसी ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को पिछले साल सितंबर में कई अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल, दोनों जमानत पर बाहर हैं।
सारा से दीपिका तक, ड्रग्स केस में इनसे की गई पूछताछ
एनसीबी ने जांच को यहीं तक ही नहीं छोड़ा उसने बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों से इस मामले में पूछताछ भी की। इसमें सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह जैसी एक्ट्रसेस से एजेंसी ने पूछताछ की थी। वहीं, ईडी ने रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से मिले चैट की अन्य सारी जानकारियां एनसीबी के साथ शेयर की थी। इस चैट में मारिजुआना और अन्य ड्रग्स के इस्तेमाल और सप्लाई को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आए थे।
इसके अलावा एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत से संबंध रखने वाले कई लोगों से भी ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ की थी। ड्रग्स सप्लाई और उपभोग के इस चेन में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर जयंती शाह, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा जैसे अन्य कर्मचारियों के नाम सामने आए थे, जो सुशांत के लिए काम किया करते थे। उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था और इनसे लंबी पूछताछ चली थी। रिया चक्रवर्ती, शौविक और दीपेश फिलहाल बेल पर हैं।
याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जनवरी को मुंबई के बांद्रा वाले फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत ने पूरे बॉलीवुड में खलबली मचा दी थी और इंडस्ट्री की बहुत सी बातें खुलकर सामने आई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।