Sanjay Dutt की आखिरी 5 फिल्में, 3 BOX OFFICE पर ढेर-एक ने छापे ताबड़तोड नोट
संजय दत्त धुरंधर 2 की वजह से लाइमलाइट में हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की ये मूवी 19 मार्च को रिलीज हो रही। संजय इसमें एसपी चौधरी असलम का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस मूवी को देखने से पहले आपको संजय की आखिरी 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल बताने जा रहे हैं।

संजय दत्त की लास्ट 5 फिल्मों का हाल
धुरंधर 2 से चर्चा में आए संजय दत्त की आखिरी 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही, आपको बताते हैं। इनमें से 3 तो डिजास्टर साबित हुई थीं। बाकियों का हाल जानते हैं…
फिल्म द भूतनी
संजय दत्त की फिल्म द भूतनी 2025 में आई एक कॉमेडी हॉरर फिल्म थी, जिसे सिद्धांत सचदेव ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में संजय के साथ सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी थे। 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 12.52 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी महाडिजास्टर रही थी।
ये भी पढ़ें... कितने घंटे की है रणवीर सिंह की धुरंधर 2, क्या है फिल्म की कहानी-कौन-कौन कर रहा कैमियो?
फिल्म हाउसफुल 5
हाउसफुल 5 2025 आई एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी, जिसके डायरेक्टर तरुण मनसुखानी थे। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर लीड रोल में थे। फिल्म का बजट 225 करोड़ था और इसने 242.80 करोड़ कमाए थे। फिल्म एवरेज रही।
फिल्म बागी 4
संजय दत्त की फिल्म बागी 4 2025 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन ए हर्षा ने किया था। टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा की इस फिल्म का बजट 80 करोड़ था और इसने 66.39 करोड़ कमाए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही।
फिल्म धुरंधर
2025 में आई डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। संजय दत्त, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की इस फिल्म ने 1349 करोड़ का बिजनेस किया था। इसका बजट 225 करोड़ था।
फिल्म द राजा साब
इसी साल यानी 2026 में आई फिल्म द राजा साब के डायरेक्टर मारुति थे। संजय दत्त, प्रभास, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन की ये फिल्म महा फ्लॉप हुई। फिल्म का बजट 450 करोड़ था और इसने 208.38 करोड़ ही कमाए।
ये भी पढ़ें... कितने पढ़ें लिखे हैं Dhurandhar 2 के 8 स्टार्स, किसकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सबसे हाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।