MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • कितने घंटे की है रणवीर सिंह की धुरंधर 2, क्या है फिल्म की कहानी-कौन-कौन कर रहा कैमियो?

कितने घंटे की है रणवीर सिंह की धुरंधर 2, क्या है फिल्म की कहानी-कौन-कौन कर रहा कैमियो?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के लिए तैयार है। इसका 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो होगा, जिसकी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं, ये 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म देखने से पहले आपको इसके बारे में कुछ नई जानकारी बताते हैं।

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Mar 17 2026, 01:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
रणवीर सिंह को मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2
Image Credit : instagram

रणवीर सिंह को मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह की इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में दीवानगी देखी जा रही है। फिल्म देखने के लिए फैन्स पेड प्रीव्यू शो के टिकट ऊंचे दाम में भी खरीद रहे हैं। शो 18 मार्च को होगा।

27
कितना है फिल्म धुरंधर 2 का रनटाइम?
Image Credit : instagram

कितना है फिल्म धुरंधर 2 का रनटाइम?

धुरंधर 2 के रनटाइम को लेकर डिटेल सामने आई है। खबरों की मानें तो इसका रनटाइम 3.55 घंटे है यानी फिल्म करीब 4 घंटे लंबी है। इसे हाल के समय की सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है। बता दें कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने इसे 'ए'(केवल वयस्कों के लिए) सर्टिफिकेट दिया है। इसमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें... कितने पढ़ें लिखे हैं Dhurandhar 2 के 8 स्टार्स, किसकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सबसे हाई

37
क्या है धुरंधर 2 की कहानी?
Image Credit : instagram

क्या है धुरंधर 2 की कहानी?

धुरंधर द रिवेंज की कहानी रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत जसकिरत सिंह रंगी के सफर को आगे बढ़ाएगी, जो खूंखार हमजा अली मजारी में बदल जाता है। पहली फिल्म में गैंगस्टर रहमान डकैत को खत्म करने के बाद, जसकिरत अब कराची के अंडरवर्ल्ड में गहराई से जुड़ेगा और उसे "शेर-ए-बलूच" की उपाधि मिलेगी। सारा अर्जुन हमजा की पत्नी यालीना के रोल में नजर आएंगी।

47
धुरंधर 2 में कैमियो रोल में कौन-कौन?
Image Credit : instagram

धुरंधर 2 में कैमियो रोल में कौन-कौन?

धुरंधर 2 को लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि यामी गौतम इसमें धमाकेदार कैमियो करती नजर आएंगी। उनका एक महत्वपूर्ण अस्पताल सीन मूवी में दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि ये भूमिका फिल्म को आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक अन्य प्रोजेक्ट यूआरआई: द सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़ सकता है, जिसमें जसकिरत सिंह रंगी का नाम भी लिया गया था। कुछ सूत्रों का ये भी कहना है कि अक्षय खन्ना फ्लैशबैक सीन्स में रहमान डकैत के रूप में कैमियो कर सकते हैं।

57
किस OTT पर देखने मिलेगी धुरंधर 2
Image Credit : instagram

किस OTT पर देखने मिलेगी धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे ओटीटी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि धुरंधर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। हालांकि, दूसरे पार्ट के स्ट्रीमिंग राइट्स जियोहॉटस्टार ने हासिल किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये अप्रैल आखिरी में या मई के शुरुआत में ओटीटी पर आ सकती है।

67
फिल्म धुरंधर 2 की स्टार कास्ट
Image Credit : instagram

फिल्म धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

धुरंधर 2 में ज्यादातर वही स्टार कास्ट नजर आएंगी जो धुरंधर में थी। फिल्म में रणवीर सिंह जसकिरत/हमजा डबल रोल में नजर आएंगे। संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में लौट रहे हैं, जबकि आर माधवन जसकिरत की जर्नी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन रामपाल क्रूर मेजर इकबाल की भूमिका में हैं। फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और दानिश पंडोर भी नजर आएंगे।

77
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी धुरंधर 2
Image Credit : JioStudios youtube

कितनी भाषाओं में रिलीज होगी धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं। बता दें कि दोनों फिल्म यानी धुरंधर और धुरंधर 2 का बजट 475 करोड़ है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 का सस्ते में मजा, यहां मिल रही रणवीर सिंह की फिल्म की सबसे सस्ती टिकट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
रणवीर सिंह
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा ‘आयुष्मान खुराना एरा’, 'साड़ी गली' का नया वर्ज़न हुआ वायरल
Recommended image2
प्रेग्नेंट है 'ये है मोहब्बतें' की टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां
Recommended image3
Salman Khan ने क्यों बदला 'बैटल ऑफ़ गलवान' का नाम? कहानी, बजट, रिलीज डेट में भी बड़ा उलटफेर!
Recommended image4
बाप बॉलीवुड का नामी डायरेक्टर पर हीरो बना खानदान का बेटा हुआ फ्लॉप, 13 साल से गायब
Recommended image5
Dhurandhar 2 Advance Booking: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड चकनाचूर, कमाई 130 करोड़ पार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved