
मुंबई. सुशांत सिं राजपूत आत्महत्या मामले में हर दिन चौंकाने वाले बाते सामने रही है। उनकी मौत के केस में अब एक अलग ही एंगल सामने आया है। एक्टर के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर ढेरों इल्जाम लगाए हैं, जिसमें सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाना शामिल है। इसके साथ ही परिवार का ये भी आरोप है कि रिया ने सुशांत पर काला जादू किया था। अब सुशांत के बैंक अकाउंट की डिटेल्स सामने आई हैं, जिनमें बताया गया है कि तीन बार उनके अकाउंट से पूजा सामग्री खरीदने के लिए पैसे निकाले गए थे। वहीं एक बार पैसे निकालकर पंडित को दिए गए थे। सुशांत के परिवार का दावा है कि इस पैसे से रिया ने सुशांत पर जादू टोना किया था।
सामने आई बैंक डिटेल
कोटक महिंद्रा बैंक से सुशांत के अकाउंट के पेपर्स सामने आ गए हैं। इसमें बताया गया है कि पांच बार पूजा के नाम पर पैसे निकाले गए थे। इसे सुशांत के परिवार ने काला जादू बताया है। हालांकि, अगस्त 2019 को पूजा/काले जादू के नाम पर पैसे निकलने बंद हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो 14 जुलाई, 2019 को 45 हजार रुपए, 22 जुलाई, 2019 को 55 हजार और 36 हजार रुपए, 2 अगस्त, 2019 को 86 हजार रुपए, 8 अगस्त 2019 को 11 हजार रुपए, 15 अगस्त, 2019 को 60 हजार रुपए सुशांत के अकाउंट से निकाले गए।
नहीं हुई कोई पूजा
बता दें कि पंडित को पैसे देने से लेकर पूजा की सामाग्री खरीदने तक का जिक्र भी स्टेटमेंट में किया गया है। सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया ने एक्टर पर जादू टोना करवाया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ये पैसे जादू टोने में इस्तेमाल किए गए, क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत के घर तो कोई पूजा हुई ही नहीं।
रिया का खर्च उठाते थे सुशांत
अकाउंट से ये भी साफ है कि रिया के मेडिकल खर्चों से लेकर खाने तक का बिल सुशांत ही भरते थे। सुशांत के परिवार ने अब रिया चक्रवर्ती पर ढेरों इल्जाम लगाए हैं, जिसमें सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाना, उनके पैसे हड़पना शामिल है। वहीं सुशांत की बहन ने रिया पर काला जादू करने का आरोप लगाया है। उनकी बहन का आरोप है कि रिया अक्सर एक तांत्रिक को लेकर भाई के फ्लैट पर आती थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।