सुशांत की बहनों और जीजा तक पहुंची जांच की आंच, सीबीआई ने कहा- तफ्तीश में किसी भी एंगल को नहीं छोड़ सकते

Published : Sep 28, 2020, 06:04 PM ISTUpdated : Sep 28, 2020, 07:26 PM IST
सुशांत की बहनों और जीजा तक पहुंची जांच की आंच, सीबीआई ने कहा- तफ्तीश में किसी भी एंगल को नहीं छोड़ सकते

सार

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को साढ़े 3 महीने का वक्त बीत चुका है लेकिन इस केस की जांच अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं, मामले की जांच कर रही सबसे बड़ी एजेंसी सीबीआई (CBI) का कहना है कि इस केस की जांच में किसी भी एंगल को छोड़ा नहीं जा रहा है। सीबीआई अब सुशांत की बहन मीतू, प्रियंका सिंह और जीजा ओपी सिंह भी पूछताछ कर सकती है। 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को साढ़े 3 महीने का वक्त बीत चुका है लेकिन इस केस की जांच अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं, मामले की जांच कर रही सबसे बड़ी एजेंसी सीबीआई (CBI) का कहना है कि इस केस की जांच में किसी भी एंगल को छोड़ा नहीं जा रहा है। सीबीआई अब सुशांत की बहन मीतू, प्रियंका सिंह और जीजा ओपी सिंह भी पूछताछ कर सकती है। मीतू और प्रियंका से पहले भी सवाल-जवाब हो चुके हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी मुंबई में एक एफआईआर सुशांत के परिवार वालों के खिलाफ दर्ज कराई थी। ये एफआईआर अब CBI के पास पहुंच गई है। 

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने अपनी एफआईआर में सुशांत के परिवार पर जांच के दौरान मुंबई पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया ने जो एफआईआर सुशांत की फैमिली के खिलाफ दर्ज कराई थी, वो अब मुंबई पुलिस द्वारा सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई अब रिया की उस एफआईआर की जांच कर रही है। रिया ने इसमें दावा किया है कि सुशांत की बहनें पैसों के लिए एक्टर पर दबाव बना रही थीं।

वहीं, सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह के मुताबिक, सुशांत की बहनों को अब तक कोई समन नहीं मिला है। लेकिन, अगर सीबीआई उन्हें पूछताछ के लिए बुलाती है तो वे पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में विकास सिंह ने एक ट्वीट में सीबीआई जांच पर सवाल उठाया था। उन्होंने लिखा था, मामले की जांच शुरुआत में जिस तरह से की गई थी उस हिसाब से हाल फिलहाल में मामले की जांच में ढील देखने को मिली है। जल्द से जल्द इस मामले को खत्म किए जाने की जरूरत है, क्योंकि जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है इस केस में सबूत खत्म होते जा रहे हैं। वहीं, सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच में कोई देरी नहीं हो रही है। बल्कि हर एंगल से जांच की जा रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Day 14 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सलमान-SRK की फिल्मों को पछाड़ा, जानिए कमाई
Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल