आखिर कौन है वो जिसने सालभर बाद एक्टिव किया सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट, चेंज कर डाली 1 चीज

Published : Aug 21, 2021, 10:05 AM ISTUpdated : Aug 21, 2021, 10:40 AM IST
आखिर कौन है वो जिसने सालभर बाद एक्टिव किया सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट, चेंज कर डाली 1 चीज

सार

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे सालभर से ज्यादा हो गया है। लेकिन अभी भी फैन्स उन्हें याद कर इमोशनल हो जाते हैं। इसी बीच सुशांत को लेकर एक ऐसी खबर सामने है, जिसे सुनने के बाद फैन्स अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे सालभर से ज्यादा हो गया है। लेकिन अभी भी फैन्स उन्हें याद कर इमोशनल हो जाते हैं। इसी बीच सुशांत को लेकर एक ऐसी खबर सामने है, जिसे सुनने के बाद फैन्स अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। दलअसल, उनका फेसबुक अकाउंट अचानक एक्टिव और अपडेट हो गया है। इतना ही नहीं फेसबुक प्रोफाइल पर सुशांत की फोटो भी चेंज नजर आ रही है। ये सब देखते हुए फैन्स एक बार फिर उन्हें मिस कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब सोचने वाली बात ये है वो कौन है जिसने सुशांत का अकाउंट दोबारा एक्टिव किया। हालांकि, ये किसने किया इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं है, लेकिन फैन्स खुश है और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 


एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- काश तुम जिंदा होते। एक ने लिखा- काश आप वाकई में जिंदा होते और खुद अपनी डीपी अपडेट करते। एक अन्य ने इमोशनल होकर लिखा- मुझे यकीन हो गया था कि आप एक सेकंड के लिए वापस आ गए हो। हम आपको याद करते हैं। एक ने लिखा- ये देखकर मेरी दिल की धड़कन की कुछ सेकंड के लिए बंद हो गई थी, आप जहां है वहां खुश रहे।
 

फैन्स हुए इमोशनल
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- जब मैंने सुशांत की फोटो देखी स्पेशली उसकी डीपी तो मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। मुझे समझ नहीं आया आखिर ऐसा क्यों हुआ। वो एक हीरा था, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। एक ने कमेंट- हो सके हो वापस आ जाओ हमारे पास, हम आपको बहुत ज्यादा मिस करते हैं। क्योंकि आप बहुत ही शानदार और दयालु व्यक्ति थे। एक अन्य ने लिखा- लीजेंड हमेशा जीवित रहते हैं #SushantSinghRajput। वहीं, कुछ फैंस ने मिस यू और प्लीज कम बैक जैसे कमेंट्स भी किए।


14 जून 2020 को किया था सुसाइड
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया था। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का दावा था कि सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। दूसरी तरफ सुशांत के परिवार और फैंस का कहना है कि उनका का मर्डर हुआ है। फिलहाल इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 ने बना दिया सनी देओल का वो रिकॉर्ड, जो अब तक था सिर्फ शाहरुख़ खान के पास
Valentine Day पर रिलीज हुईं इन 6 फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई, एक ने तो 600 CR+ छापे