सुशांत की गर्लफ्रेंड पर FIR दर्ज होने के बाद बहन ने की न्याय की मांग, बोली-'अगर सच मायने नहीं रखता तो...'

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में एक नया मोड़ आया है। सुशांत के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और कई आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए न्याय मांगा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 29, 2020 4:16 AM IST / Updated: Jul 29 2020, 11:08 AM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में एक नया मोड़ आया है। सुशांत के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और कई आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए न्याय मांगा है और कहा कि अगर सच मायने नहीं रखता है तो कुछ भी मायने नहीं रखता है। इससे पहले सुब्रमण्यन स्वामी ने भी कहा कि अब आखिरी रास्त सिर्फ सीबीआई जांच का ही है।

सुशांत की बहन ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट

एक बार फिर सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत की प्रार्थना सभा की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही श्वेता ने लिखा,'अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता।' श्वेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। खबर है कि पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई भी रवाना हो गई है।

 

जांच में जुटी पुलिस

पटना के राजीव नगर थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया चक्रवर्ती सहित पांच लोगों को भादवि की धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। इसके बाद से ही फैंस इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में अब तक 40 लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

संजय दत्त का केस लड़ चुके वकील से मदद ले रही हैं रिया

सुशांत सिंह के पिता के FIR दर्ज कराए जाने के बाद रिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिख रही है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस मामले में संजय दत्त का केस लड़ चुकी वकील की मदद ले रही हैं। कहा जा रहा है कि वो आज अदालत में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं। बीती रात जाने-माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस रिया के घर पहुंची थीं। सतीश माने शिंदे वही वकील हैं जो 1993 ब्लास्ट केस में संजय दत्त और सलमान खान के कुछ केस लड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है, जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।

Share this article
click me!