सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में परिवार, अब भाभी ने भी तोड़ा दम

Published : Jun 16, 2020, 08:15 AM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 09:48 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में परिवार, अब भाभी ने भी तोड़ा दम

सार

सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने का गम अभी परिवार भुला भी नहीं पाया था कि अब एक्टर घर से फिर से बुरी खबर सामने आ रही है कि उनकी भाभी ने भी दम तोड़ दिया है। ऐसे में सुशांत के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने का गम अभी परिवार भुला भी नहीं पाया था कि अब एक्टर घर से फिर से बुरी खबर सामने आ रही है कि उनकी भाभी ने भी दम तोड़ दिया है। ऐसे में सुशांत के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर के निधन के बाद उनकी भाभी सुधा देवी की मौत सोमवार को हो गई है। बताया जा रहा है कि वह सुशांत के निधन से सदमे में थीं। 

देवर के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ भाभी का निधन 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा का निधन उस वक्त हुआ, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सुशांत के खुदकुशी कर लेने की खबर सुनने के बाद से ही वो सदमे में थीं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इस वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। घरवालों ने बताया कि बीते कुछ समय से सुधा बीमार थीं। रविवार को जैसे ही उन्होंने सुशांत की मौत की खबर सुनी उनकी हालत और भी बिगड़ने लगी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं। 

सुशांत सिंह का गांव था सदमे में 

बता दें कि सुधा और उनका परिवार सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहता है। एक्टर की मौत के बाद से इस इलाके में पहले से ही सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन परिवार में एक और मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। कई लोगों ने सुशांत की मौत पर सवाल भी उठाए हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा