
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो रिलीज कर एक्ट्रेस ने न्याय की मांग की थी। दरअसल, सुशांत के सुसाइड केस में उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर प्रताड़ना और 15 करोड़ के ट्रांजैक्शन के आरोप लगाए थे और पटना में उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसके बाद रिया का न्याय की मांग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से न्याय की अपील की है।
बहन श्वेता सिंह ने लगाई मदद की गुहार
पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम भारत के न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं।' #JusticeForSushant #SatyamevaJayat.
इसके साथ ही श्वेता ने लिखा, 'डियर सर, मेरा दिल कहता है कि आप सच के लिए और सच के साथ खड़े होते हैं। हम बहुत सिंपल फैमिली से आते हैं। मेरे भाई के पास कोई गॉडफादर नहीं था, जब वो बॉलीवुड में था और न ही हमारे पास अभी कोई है। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि इस केस को देखें और इस बात का ध्यान रखा जाए कि सबकुछ सही तरीके से हो, और किसी सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ न हो, न्याय की उम्मीद में।'
गौरतलब है कि सुशांत की बहन श्वेता सिंह सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही हैं। वो सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने भगवान की फोटो पोस्ट कर लिखा था, 'चलिए एकजुट हो जाते हैं, सच के लिए एक साथ खड़े होते हैं।' #Indiaforsushant #Godpleasehelpus.
रिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने कराई FIR दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को दुनिया छोड़कर चले गए। सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस मुंबई पहुंची थीं। बिहार पुलिस को लेकर कहा जा रहा था कि मुंबई पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। वहीं, रिया चक्रवर्ती की बात की जाए तो उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाल अपील की है कि इस मामले को मुंबई शिफ्ट किया जाए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।