ड्रग्स को लेकर 'आश्रम' के एक्टर का बड़ा खुलासा, कहा-'ड्रग का इस्तेमाल नई बात नहीं, कंगना सब जानती हैं'

Published : Sep 05, 2020, 04:09 PM ISTUpdated : Sep 05, 2020, 07:55 PM IST
ड्रग्स को लेकर 'आश्रम' के एक्टर का बड़ा खुलासा, कहा-'ड्रग का इस्तेमाल नई बात नहीं, कंगना सब जानती हैं'

सार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ड्रग एंगल निकलने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बॉलीवुड में इसके इस्तेमाल करने को लेकर खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में 99 प्रतिशत लोग ड्रग लेते हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ड्रग एंगल निकलने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बॉलीवुड में इसके इस्तेमाल करने को लेकर खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में 99 प्रतिशत लोग ड्रग लेते हैं। ऐसे में अब बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' में काम कर चुके एक्टर अध्ययन सुमन कहा कि उन्होंने हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग का इस्तेमाल होते हुए देखा है।

हर किसी ने इंडस्ट्री में ले रखा है ड्रग: अध्ययन सुमन

हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा, 'जैसा कि उनका इंडस्ट्री का अनुभव है। यहां वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई हाई प्रोफाइल पार्टियों का हिस्सा रहे हैं और वहां उन्होंने लोगों को ड्रग्स का इस्तेमाल करते हुए देखा है। उन्हें ये कहते हुए बुरा लग रहा था कि हर किसी ने ड्रग ले रखा था।' एक्टर का आगे कहना है कि 'हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कुछ लोग हैं, जो ऐसा करते हैं, वह सच में दुर्भाग्यपूर्ण है। वो उन पार्टियों का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं।'

'ड्रग्स का इस्तेमाल नई बात नहीं'

अध्ययन सुमन ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है।' अध्य्यन का ये बयान उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रही कंगना रनोट के बयान के बाद आया है। कंगना रनोट के बयानों का रवीना टंडन और अनूप सोनी सहित कई लोगों ने खंडन किया था। अध्ययन ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देने से मना किया।

अध्ययन ने कंगना के बयानों को लेकर कहा कि 'कंगना रनोट बहुत बड़ी स्टार हैं और वो खुद को एक छोटा एक्टर मानते हैं। उन्होंने इस पर कमेंट नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने कुछ भी उनके खिलाफ में नहीं कहा। उनका मानना है कि अगर वो कंगना के खिलाफ में कुछ भी कहेंगे तो वह गलत होगा। वो एक्ट्रेस को एक बड़ी स्टार मानते हैं और कहते हैं कि कंगना सब कुछ जानती हैं, इसलिए उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा।' बता दें कि अध्ययन सुमन प्रकाश के डायरेक्शन में बनी बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आए।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ड्रग एंगल, देखें वीडियो 

"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

7 करोड़ में बनी कॉमेडी फिल्म ने कमाए थे 42 CR, 20 साल बाद बनने जा रहा सीक्वल!
शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला FIRST Beach Club, देखें 6 शानदार PHOTOS