सुशांत सिंह राजपूत ने Ex गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा था करोड़ों का फ्लैट, खुद ही भर रहे थे उसकी EMI भी

Published : Aug 15, 2020, 07:49 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत ने Ex गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा था करोड़ों का फ्लैट, खुद ही भर रहे थे उसकी EMI भी

सार

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में ईडी की जांच में अब नया खुलासा हुआ है कि एक्टर मलाड में स्थित 4.5 करोड़ के एक फ्लैट की इंस्टॉलमेंट्स भर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शायद ये वही फ्लैट है, जिसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे रह रही हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में ईडी की जांच में अब नया खुलासा हुआ है कि एक्टर मलाड में स्थित 4.5 करोड़ के एक फ्लैट की इंस्टॉलमेंट्स भर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शायद ये वही फ्लैट है, जिसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे रह रही हैं। उनसे जानने के लिए कुछ सवालों को मीडिया द्वारा भेजा गया है, लेकिन उन्होंने अब तक उन सवालों पर कोई रिएक्शन दिया है।   

रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ में किया था जिक्र

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान इस फ्लैट का जिक्र किया था और उन्होंने बताया था कि सुशांत चाह कर भी अंकिता से ये फ्लैट खाली करने को नहीं कह पा रहे थे जबकि वो इसकी ईएमआई भर रहे थे। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं है कि सुशांत फ्लैट के लिए कितने पैसे जमा कर चुके हैं, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि बस कुछ ही इंस्टॉलमेंट बाकी रह गई थीं।

अकाउंट से कट रही ईएमआई 

बताया ये भी जा रहा है कि सुशांत के खाते से हर महीने इस फ्लैट की ईएमआई का पैसा कट रहा था। बता दें, सुशांत मामले की जांच के लिए अंकिता काफी बेबाकी से बोलती रही हैं और उन्होंने कई बार इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ईडी अब तक इस मामले की जांच कर रहा था कि क्या सुशांत के खाते से रिया चक्रवर्ती ने किसी तरह की हेरफेर की है।

रिया के खिलाफ चल रही पैसे की हेराफेरी की जांच

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में कराई एफआईआर में ये दावा किया था कि रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उन्होंने कई करोड़ की हेरफेर सुशांत के अकाउंट से की थी। रिपोर्ट्स में सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही इस मामले में प्रॉपर्टी के डिटेल्स चेक करेगी कि रजिस्ट्रेशन किसके नाम पर है और इनवेस्टमेंट किस तरह हुआ है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The Kerala Story Day 2 Collection: 'द केरल स्टोरी 2' ने दूसरे दिन पलटा गेम, 520 फीसदी बढ़ी कमाई!
Border 2: सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', वजह कर देगी हैरान!