खुद को सुशांत का करीबी बताता था ये शख्स, अब हुआ बड़ा खुलासा-'एक साल से नहीं किया था फोन कॉल भी'

Published : Aug 25, 2020, 03:36 PM IST
खुद को सुशांत का करीबी बताता था ये शख्स, अब हुआ बड़ा खुलासा-'एक साल से नहीं किया था फोन कॉल भी'

सार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइ़ड में अब एक नया खुलासा हुआ है। खबरों में कहा जा रहा है कि संदीप सिंह नाम का जो शख्स खुद को सुशांत का करीबी बता रहा था, उसने पिछले एक साल से एक्टर से बात तक नहीं की है। इस बात का खुलासा सामने आई फोन कॉल्स की डिटेल्स में हुआ है। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइ़ड में अब एक नया खुलासा हुआ है। खबरों में कहा जा रहा है कि संदीप सिंह नाम का जो शख्स खुद को सुशांत का करीबी बता रहा था, उसने पिछले एक साल से एक्टर से बात तक नहीं की है। इस बात का खुलासा सामने आई फोन कॉल्स की डिटेल्स में हुआ है। बता दें, इससे पहले सुशांत के परिवार ने भी संदीप सिंह पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही उसका कनेक्शन दुबई से होने के कयास लगाए जा रहे थे। 

संदीप सिंह पर बड़ा खुलासा

रिपोर्ट्स में कॉल डिटेल्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि संदीप सिंह ने पिछले 1 साल में सुशांत को एक भी बार फोन नहीं किया है। बावजूद इसके वो सुशांत को अपना करीबी दोस्त बताते आए हैं। सुशात का परिवार पहले दिन से ये दावा कर चुका है कि वो संदीप सिंह को नहीं जानते। उन्हें ये भी नहीं मालूम कि संदीप सुशांत के करीबी थे। मालूम हो, सुशांत सिंह की मौत के बाद संदीप सिंह फ्रंट पर काम करते दिखे थे। अस्पताल से लेकर श्मशान घाट तक संदीप सिंह सबसे आगे नजर आए थे। कूपर अस्पताल में सारा काम संदीप सिंह की देखरेख में हुआ था। सुशांत की बहन के साथ भी संदीप सिंह दिखे थे। 

लेकिन, अब जिस तरह से संदीप सिंह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या संदीप सिंह को अस्पताल में किसी ने भेजा था, क्योंकि सुशांत संग तो उनकी पिछले 1 साल में कोई बात ही नहीं हुई थी, तो क्यों वो आगे आकर सब लीड कर रहे थे। इसके अलावा ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि संदीप सिंह के दुबई कनेक्शन हो सकता है। 

सुशांत की मौत पर संदीप सिंह ने कही थी ये बात 

संदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्हें सुशांत की मौत के बारे में पता चला तो वो शॉक्ड हो गए थे। 10 मिनट तक उन्हें कुछ समझ नहीं आया था। संदीप ने आगे कहा कि नीतू और बाकी लोग कुछ भी नहीं बोल पा रहे थे। एक्टर के घर पर एक मैनेजर और तीन या चार नौकर थे। सभी सदमे में थे और रो रहे थे। पुलिस भी अपनी फॉर्मेलिटी अच्छी तरह से कर रही थी। अपनी बात को खत्म करते हुए संदीप ने कहा था कि नीतू (सुशांत की बहन) तो एकदम ब्लैंक थीं। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा था कि उनके गुलशन (सुशांत) ने ऐसा कैसे कर लिया। क्योंकि सुशांत एक खुशमिजाज लड़के थे। उन्हें खुद पर बहुत आत्मविश्वास था। उन्हें पता था कि उन्हें क्या चाहिए और सही गलत का अंदाजा अच्छी तरह से था। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग
Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?