सुशांत सिंह मामले में वकील ने लगाए मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप, बताया क्यों पटना में दर्ज करना पड़ा केस

Published : Jul 29, 2020, 02:48 PM ISTUpdated : Dec 24, 2020, 01:27 PM IST
सुशांत सिंह मामले में वकील ने लगाए मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप, बताया क्यों पटना में दर्ज करना पड़ा केस

सार

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने बताया कि सुशांत का परिवार शोक में डूबा था। मुंबई पुलिस उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी, इसलिए यह केस दर्ज कराने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस परिवार पर यह दबाव डाल रही थी कि वे बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस इस जांच को दूसरी दिशा में ले जा रही है। खबरों की मानें तो सुशांत का परिवार इस केस की पूरी जांच पटना पुलिस से कराना चाहता था।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सुशांत के पिता ने करीब 4 महीने पहले बांद्रा पुलिस के डीसीपी से रिया चक्रवर्ती की शिकायत की थी, लेकिन उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, इसलिए यह केस पटना में दर्ज कराया गया। वकील ने बताया कि सुशांत के पिता केके सिंह आरोप है कि रिया ही उनके बेटे को परेशान करती थी। वो बेटे के दिमाग को कंट्रोल कर रही थी। इतना ही नहीं वो फैमिली वालों से भी बात तक नहीं करने देती थी। उसने पूरे परिवार को सुशांत से अलग कर दिया था। इस घटना के पीछे रिया की लंबी प्लानिंग थी। वह सारी मेडिकल फाइल लेकर चली गई थी। 


मुंबई पुलिस पर आरोप
वकील विकास ने यह भी बताया कि सुशांत का परिवार शोक में डूबा था। मुंबई पुलिस उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी, इसलिए यह केस दर्ज कराने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस परिवार पर यह दबाव डाल रही थी कि वे बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस इस जांच को दूसरी दिशा में ले जा रही है। खबरों की मानें तो सुशांत का परिवार इस केस की पूरी जांच पटना पुलिस से कराना चाहता था। पटना पुलिस को भी कुछ परेशानी थी। विकास ने इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा। 


अभी तक नहीं दिया किसी को भी पूछताछ का नोटिस
पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी ने कहा- एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि किनसे पूछताछ होगी। सुशांत के पिता ने जिनका भी नाम दिया, उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी को भी पूछताछ का नोटिस नहीं दिया गया है। सुशांत के पिता की शिकायत पर पटना के राजीव नगर पुलिस ने धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत रिया सहित 6 लोगों को आरोपी बनाया है। इसके साथ पटना से 4 पुलिसवालों की टीम मुंबई पहुंच गई है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।


सुशांत के पिता के सवाल
- सुशांत को 2019 के पहले तक कोई भी दिमागी बीमारी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद अचानक मानसिक रूप से बीमार कैसे हो गया?

- यदि उसका इलाज चल रहा था तो हमसे लिखित या मौखिक मंजूरी क्यों नहीं ली गई, जो जरूरी है?

- रिया के साथ सुशांत का इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या दवाएं दीं, वह भी इस साजिश में शामिल है?

- मानसिक हालत नाजुक होने पर रिया ने उसका ठीक से इलाज क्यों नहीं कराया, वह सारे पर्चे साथ क्यों ले गई?

- सुशांत के एक बैंक खाते में 17 करोड़ रुपए थे, जिनमें से सालभर में करीब 15 करोड़ निकाल लिए गए, ये पैसे किन खातों में गए?

- सुशांत बॉलीवुड में नाम कमा चुका था। ऐसा क्या हुआ कि रिया के आने के बाद उसे फिल्में ही मिलना बंद हो गईं?

- दोस्त महेश के साथ सुशांत ऑर्गेनिक खेती के लिए केरल में जमीन देख रहा था, तब रिया ने उसे रोकने के लिए ब्लैकमेल किया?

- सुशांत का विश्वसनीय और पुराना स्टाफ रिया ने क्यों बदल दिया था और उनकी जगह उसने अपने जाने-पहचाने लोगों को काम पर क्यों रखा था?


रिया के करीबियों के बयान दर्ज
बिहार पुलिस ने मुंबई पहुंचते ही सुशांत और रिया  के करीबीयों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी से मुलाकात करेगी। मुंबई पुलिस से मिलकर बिहार की टीम सुशांत की केस डायरी और बाकी सबूतों और कागजात को भी हासिल करेगी। इसके अलावा बिहार पुलिस उनके घर पर भी छानबीन करने पहुंचेगी।


किसका सिम कार्ड यूज कर रहे थे सुशांत
इतना ही नहीं बिहार पुलिस उस आदमी के बारे में भी पता करेगी जिसके नाम का सिम कार्ड सुशांत सिंह राजपूत इस्तेमाल कर रहे थे। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि रिया एफआईआर होने के बाद अपनी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने वाली हैं। 


सुशांत की बहन का होगा स्टेटमेंट रिकॉर्ड
खबरों के मुताबिक सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट बिहार पुलिस रिकॉर्ड करने जा रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस भी मीतू सिंह से पूछताछ कर चुकी है। मुंबई पुलिस ने मीतू से सुशांत की गतिविधियों से लेकर उनका रिया से रिलेशन संग तक पर सवाल पूछे थे। अब जब रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, तो सुशांत केस में अब बिहार पुलिस भी मीतू सिंह से पूछताछ कर उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेंगी।

 

 

रिया चक्रवर्ती ने हायर किया देश का सबसे मंहगा वकील, लड़ चुके हैं सलमान और संजय का केस

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 के ट्रेलर में दिखे 4 हीरो-4 हीरोइन, जानें कौन किसका निभा रहा रोल
Border 2 Trailer: गरजता ट्रेलर-आग उगलते 5 डायलॉग और सनी देओल की दहाड़ से रोंगटे खड़े