सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया को 14 दिन की जेल, बहन बोली-'धैर्य रखें, सच धीरे-धीरे सामने आएगा'

Published : Sep 09, 2020, 07:52 AM IST
सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया को 14 दिन की जेल, बहन बोली-'धैर्य रखें, सच धीरे-धीरे सामने आएगा'

सार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद एक पोस्ट लिखकर भगवान का धन्यवाद किया है। रिया की गिरफ्तारी के बाद देर रात कोर्ट का फैसला भी आ गया है। कोर्ट ने रिया के वकील की ओर से डाली गई जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद एक पोस्ट लिखकर भगवान का धन्यवाद किया है। रिया की गिरफ्तारी के बाद देर रात कोर्ट का फैसला भी आ गया है। कोर्ट ने रिया के वकील की ओर से डाली गई जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है और 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है। उन्होंने बीती रात जेल में ही बिताई है, लेकिन बुधवार की सुबह 10 बजे उन्हें भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस फैसले के बाद श्वेता ने एक बार फिर अपना रिएक्शन दिया है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखी पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने पोस्ट में लिखा, 'चिंता ना करें, धैर्य रखें! सच धीरे-धीरे सामने आएगा। दूसरों की बातों पर ध्यान ना दें। NCB, CBI और ED बेहतरीन काम कर रही है, और मेरा यकीन करें भगवान हमारे साथ हैं।' श्वेता ने इससे पहले रिया की गिरफ्तारी पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में 'भगवान हमारे साथ है' लिखकर ऊपरवाले के प्रति आभार व्यक्त किया था। भाई को इंसाफ द‍िलाने की राह पर निकलीं श्वेता शुरू से ही सोशल मीड‍िया पर सक्र‍िय होकर भाई सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रही थीं। 

 

भाई को इंसाफ दिलाने के लिए श्वेता हर दिन लड़ी लड़ाई

कभी सोशल मीड‍िया के जर‍िए कभी प्रार्थना सभा तो कभी रैली निकालकर सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनकी बहन श्वेता सिंह ने हर रोज लड़ाई लड़ी। उनकी इस लड़ाई में सुशांत के पर‍िवार समेत पूरी दुनिया के लोग भी शामिल हुए। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। हालांकि, ये गिरफ्तारी ड्रग पैडलिंग मामले में है। जहां तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की बात है तो वो सवाल अब तक जैसे का तैसा खड़ा हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का इंतजार फैन्स पिछले काफी वक्त से कर रहे थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

O Romeo में शाहिद कपूर का इंटेंस अवतार, विशाल भारद्वाज की फिल्म के टीजर ने लगाई आग?
Kriti Sanon Bhojpuri Song पर जमकर नाचीं, बहन नूपुर के संगीत से वायरल हुआ वीडियो!