
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ड्रग्स का खुलासा होने के बाद लोगों में खलबली सी मच गई है। सुशांत की बहन श्वेता ने ट्वीट करके रिया को गिरफ्तार करने की मांग की है। सीबीआई के पास मामले की जांच सौंप जाने के बाद लगातार कोशिश की जा रही है कि जल्द से मामले की तह तक पहुंचा जाए। ऐसे में ड्रग्स वाले मामले को लेकर मचे बवाल पर रिया के वकील का बयान आया है कि एक्ट्रेस अपना ब्लड टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं।
एक न्यूज एजेंसी की मानें तो चूंकि केस में ड्रग्स लिंक की बात सामने आ रही है, इसलिए इस केस की जांच कर रहे ईडी के टॉप सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इस मामले को ड्रग्स वाले एंगल से जांच करे।
ब्लड टेस्ट करवाने को तैयार हैं रिया
रिया के कई चैट्स सामने आ चुके हैं, जिसमें ड्रग्स वाला एंगल सामने आया है। हालांकि, इन चैट्स को रिया ने पहले डिलीट कर दिया था। रिया के इन चैट की खबरों पर अब उनके वकील ने स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने कहा है कि एक्ट्रेस ने लाइफ में कभी भी ड्र्ग्स नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए रिया किसी भी समय में ब्लड टेस्ट करवाने को भी तैयार हैं।
पूर्व मैनेजर के साथ हुई बातचीत का सामने आ चुका है चैट
इसके अलावा, रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी के बीच हुई कुछ चैट्स भी सामने आई हैं। इनमें कथित तौर पर यह सामने आया है कि सुशांत ने गांजा छोड़ने का वादा किया था। सुशांत सिंह राजपूत के केस में ईडी ने रिया चक्रवर्ती की टैलेंट मैनेजर जया साहा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। यह समन रिया और जया साहा की चैट के बाद ईडी ने भेजा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।