बेटे सूरज पंचोली पर लगे आरोपों से दुखीं मां जरीना वहाब, सुशांत के लिए मांगा इंसाफ

Published : Aug 21, 2020, 10:58 AM IST
बेटे सूरज पंचोली पर लगे आरोपों से दुखीं मां जरीना वहाब, सुशांत के लिए मांगा इंसाफ

सार

आदित्य पंचोली की पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब बेटे सूरज पंचोली पर लगे आरोपों से काफी परेशान हैं। इसके साथ ही हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच पर रिएक्ट किया और इंसाफ की मांग की है।

मुंबई. आदित्य पंचोली की पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब बेटे सूरज पंचोली पर लगे आरोपों से काफी परेशान हैं। इसके साथ ही हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच पर रिएक्ट किया और इंसाफ की मांग की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि वो इससे बेहद खुश है कि सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। उनका मानना है कि इससे अब चीजें सामने आएंगी। उनका ये भी कहना है कि अब किसी पर भरोसा नहीं रहा है। क्योंकि लोगों के दिलों में एक-दूसरे के लिए नफरत सी हो गई है। 

बेटे सूरज पर लगे आरोपों पर मां जरीना वहाब ने तोड़ी चुप्पी

जरीना वहाब ने बेटे सूरज पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि 'जो लोग निगेटिव पब्लिसिटी कर रहे हैं उन्हें सब जानते हैं। नसीब से ज्यादा या उससे कम किसी को नहीं मिलता है। सूरज का ऊपरवाला इम्तेहान ले रहा है। जब मेरा बेटा बोल रहा है कि मैं खुद सुशांत से दो या तीन बार मिला हूं, मैं उसे ज्यादा जानता भी नहीं हूं, लेकिन फिर भी लोग खामखा पीछे पड़े हैं। मेरे बेटे को पता नहीं ये क्या है। मेरे ख्याल से ये सब कयामत के आसार हैं।'

मेरे बेटे की हो चुकी है सीबीआई जांच- जरीना 

जरीना वहाब आगे कहती हैं कि उनके बेटे सूरज पंचोली की सीबीआई जांच हो चुकी है, लेकिन जब तारीख पड़ती है तो दूसरे पक्ष की तरफ से कोई आता ही नहीं है। उल्टा ये आरोप लगाया जाता है कि सूरज कोर्ट में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि उनका बेटा सारी की सारी तारीखों पर कोर्ट में गया है। इसका कोई भी जाकर पता लगा सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उनके बेटे को परेशान कर रहे हैं। वो इन सब चीजों स बहुत दुखी होती हैं। उनका कहना है कि सूरज ने अपनी मां से कभी ऊंची आवाज में बात नहीं की है और उस पर इतने संगीन आरोप लगाए गए हैं।  

'करियर पर फोकस नहीं कर पा रहा है मेरा बेटा' 

जरीना वहाब ने आगे कहा कि 'उनका बेटा करियर में अपनी एक्टिंग पर फोकस नहीं कर पा रहा है। एक्ट्रेस का कहना है कि सूरज को अभी उनके काम पर ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पता नहीं इससे किसी को क्या मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं ये सब कौन करवा रहा है। जरीना का कहना है कि जो भी कर रहा है वो अच्छा नहीं कर रहा है, खुदा सब देख रहा है उन्हें भरोसा है कि इंसाफ मिलेगा।'

सुशांत के लिए जरीना की इंसाफ की मांग 

इसके साथ ही जरीना ने सुशांत के लिए भी इंसाफ की मांग की और कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगता है जब भी वो उनका चेहरा देखती हैं। उन्हें बहुत दर्द होता है। मासूम सा चेहरा हमेशा स्माइल करता हुआ। सुशांत उन्हें उनके सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से ही बहुत पसंद थे। उस जमाने में वो भी बहुत टीवी कर रही थीं, लेकिन कभी उन्होंने उनके साथ काम नहीं किया, लेकिन फिर भी उन्हें ऐसा लगता है कि सुशांत उनके कोई अपने हैं। 

एक्ट्रेस ने कहा कि सुशांत को किसी चीज की कमी नहीं थी अल्लाह ने हर एक चीज उन्हें दी थी। बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस और डायरेक्टर्स के साथ सुशांत काम कर रहे थे। ऐसा भी नहीं था क‍ि तीन चार साल का उनके करियर में गैप आया था। सुशांत लगातार काम कर रहे थे। वो अपने करियर में बहुत अच्छा कर रहे थे। जरीना ने अपनी बात खत्म करते हुए आगे कहा कि वो तो बस दुआ करेंगी कि सुशात को इंसाफ मिले और ऊपर वाला उनके घरवालों को हौसला दे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2: सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', वजह कर देगी हैरान!
'क्या रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं', 'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर भड़के प्रोड्यूसर विपुल शाह