Taimur Ali Khan Birthday: जब पहली बार अपने पैरों पर चला था Kareena Kapoor का बेटा और गिरा लड़खड़ा कर

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटा तैमूर अली खान 5 साल का हो गया है। करीना ने कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया बेटे को जन्मदिन की बधाई दी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2021 6:54 AM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 5 साल का हो गया है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को मुंबई में हुआ था। तैमूर अपनी क्यूटनेस की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इतना ही नहीं मीडिया फोटोग्राफर्स भी उनकी फोटोज क्लिक करने के लिए हमेशा उतावले रहते हैं। करीना ने कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया बेटे को जन्मदिन की बधाई दी। इस वीडियो में नन्हा तैमूर पहली बार अपने पैरों पर चलने की कोशिश करता दिख रहा है। इतना ही वो अपना बैलेंस नहीं बना पा रहा और लड़खड़ा कर गिर जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर लाल रंग के कपड़े पहना है और उसके बाल भी थोड़े बढ़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी तैमूर को बर्थडे विश कर रहे हैं।


करीना कपूर ने लिखा
वीडियो शेयर कर करीना ने लिखा- तुम्हारा पहला कदम तुम्हारा पहली बार गिरना ... मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। ये तुम्हारा पहला या आखिरी बार गिरना नहीं है मेरे बेटे, लेकिन मुझे एक बात निश्चित रूप से पता है ... तुम हमेशा अपने आपको उठाओंगे, बड़े कदम और ऊंचे सिर के साथ आगे बढ़ोंगे ... क्योंकि तुम मेरे शेर हो। हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... माई टिम टिम ️ तुम्हारे जैसा कोई मेरा बेटा नहीं। इस वीडियो पर तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान। वहीं, बुआ सोहा अली खान ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टिम, हमेशा आगे और पहले। वहीं, तैमूर की बड़ी बुआ ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान।


- आपको बता दें कि तैमूर अपनी क्यूटनेस की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इतना ही नहीं उनकी गिनती सबसे पसंदीदा स्टारकिड्स में की जाती है। सेलेब्स से लेकर फैन्स तक तैमूर को काफी पसंद करते हैं। हर कोई उनके लुक्स और स्टाइल पर फिदा है। पापा सैफ अली खान ने तैमूर को लेकर हाल ही में इच्छा जाहिर की थी वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।

 

ये भी पढ़ें-
सास-ससुर संग मस्ती में जीभ चिढ़ाती दिखी Priyanka Chopra, लेकिन खली इस खास की कमी, याद कर कही ये बात

Kareena Kapoor का बेटा इनके आगे मम्मी-पापा को कुछ नहीं समझता, इनपर जान छिड़कता है Taimur Ali Khan

पत्नी संग करोड़ों का बिजनेस करते हैं Salman Khan के भाई, 22 साल पहले इसलिए किया था मौलवी को किडनेप

Roundup 2021 : Flight से The Bigg Bull तक, 2021 में ओटीटी पर खूब पसंद की गईं ये 10 फिल्में

Round Up 2021: किसी ने गुपचुप तो किसी ने की डेस्टिनेशन वेडिंग, इस साल 10 TV स्टार्स ने रचाई शादी

शादी के बाद अपना पहला बर्थडे मना रहीं Ankita Lokhande, कभी ब्वॉयफ्रेंड के लिए दांव पर लगा दिया था करियर

Share this article
click me!