जरीन खान की अपकमिंग मूवी 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' की शूटिंग के फुटेज गायब

Published : Jul 06, 2019, 10:15 AM ISTUpdated : Jul 10, 2019, 10:48 PM IST
जरीन खान की अपकमिंग मूवी 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' की शूटिंग के फुटेज गायब

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और अंशुमन झा की अपकमिंग फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' की 3-4 दिनों की शूटिंग के फुटेज गायब हो गए हैं। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।

मुंबई। अभिनेत्री जरीन खान और एक्टर अंशुमन झा की अपकमिंग फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' की 3-4 दिनों की शूटिंग फुटेज गायब हो गए हैं। किसी ने शूटिंग के हार्ड डिस्क को गायब कर दिया है। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।

बताया जाता है कि शूटिंग फुटेज जिस हार्ड डिस्क में थे, वो हार्दिक जोशी नामक डिजिटल इमेजिंग टेक्नीशियन को सौंपी गई थी। उन्हें हार्ड डिस्क से फुटेज कनवर्ट करना था। कुछ दिन पहले जब मेकर्स ने हार्दिक और उनके बॉस व फिल्म के डीओपी फारूख मिस्त्री से संपर्क किया गया, तब दोनों कोई जवाब नहीं दे पाए।


फिल्ममेकर हरीश व्यास और अंशुमन झा ने दिंडोशी पुलिस स्टेशन जाकर हार्दिक जोशी औेर फारूख मिस्त्री पर केस दर्ज कराया है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। फिल्म वेलेनटाइन्स डे पर रिलीज होनी है।  

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rajpal Yadav जेल से रिहा? सलमान खान के लिए क्या बोले, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई,
RK ने किया Ranveer Singh की धुरंधर का रिव्यू, आलिया की कंपनी ने क्या कहा