दावाः टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की जान को खतरा, जानें किस देश से आया कॉल

Published : Jan 21, 2021, 06:56 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 09:45 AM IST
दावाः टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की जान को खतरा, जानें किस देश से आया कॉल

सार

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा पाटनी की जान को खतरा है। एक तेलुगु एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल टॉलीवुड नेट की खबर के मुताबिक, दिशा पाटनी को पिछले कुछ दिनों से फोन कॉल्स पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

मुंबई। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा पाटनी की जान को खतरा है। एक तेलुगु एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल टॉलीवुड नेट की खबर के मुताबिक, दिशा पाटनी को पिछले कुछ दिनों से फोन कॉल्स पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा को ये धमकियां पाकिस्तान के किसी नंबर से मिल रही हैं। हालांकि इस मामले में अब तक दिशा पाटनी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सिर्फ दिशा पाटनी ही नहीं, बल्कि पुलिस स्टेशन में भी ऐसे कॉल्स आए हैं जिनमें कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी की जान खतरे में हैं। कॉल में कहा गया है- अकाउंट करो जल्दी, जल्दी... तेरा लड़की (दिशा पाटनी) नहीं बचेगा। ये कॉल्स पाकिस्तान के नंबर्स से की जा रही हैं और दिशा पाटनी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

बता दें कि दिशा पाटनी फिलहाल अपकमिंग मूवी राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में बिजी हैं। इस फिल्म में दिशा एक बार फिर सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इससे पहले दिशा भारत में सलमान के साथ दिखी थीं। फिल्म 'भारत' के गाने 'स्लो मोशन' में सलमान खान और दिशा पाटनी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। 

 


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

अनुष्का शर्मा तीसरी बार प्रेग्नेंट? वायरल हुआ वीडियो तो लोग करने लगे यह सवाल!
Ranabaali Collection Day 11: वर्ल्डवाइड 75 Cr पहुंची रश्मिका-देवरकोंडा की फिल्म, जानें 11वें दिन की कमाई?