टाइगर श्रॉफ ने शेयर की शर्टलेस फोटो तो अनुपम खेर ने ली चुटकी, बोले- हड्डियां निकल आई हैं, कुछ खाते क्यों

Published : Jul 08, 2020, 03:34 PM IST
टाइगर श्रॉफ ने शेयर की शर्टलेस फोटो तो अनुपम खेर ने ली चुटकी, बोले- हड्डियां निकल आई हैं, कुछ खाते क्यों

सार

कोरोना अनलॉक-2 के तहत सरकार ने भले ही लोगों को बहुत सी सुविधाएं दी हैं लेकिन अभी भी जिम अभी भी बंद हैं।  इसके बावजूद टाइगर घर पर ही वर्कआउट करते दिखाई देते रहते हैं। टाइगर ने वर्कआउट करते अपने कई वीडियोज लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इसी बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वारल हो रही है और फैन्स उसे पसंद कर रहे हैं। ये फोटो खुद टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

मुंबई. टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं और उनकी टोन्ड बॉडी की हर जगह तारीफ होती है। उन्हें जिम जाकर वर्कआउट करना काफी पसंद है। कोरोना अनलॉक-2 के तहत सरकार ने भले ही लोगों को बहुत सी सुविधाएं दी हैं लेकिन अभी भी जिम अभी भी बंद हैं।  इसके बावजूद टाइगर घर पर ही वर्कआउट करते दिखाई देते रहते हैं। टाइगर ने वर्कआउट करते अपने कई वीडियोज लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इसी बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वारल हो रही है और फैन्स उसे पसंद कर रहे हैं। ये फोटो खुद टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 


शर्टलेस स्टाइल में टाइगर
टाइगर द्वारा शेयर की फोटो में वे शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए टाइगर ने कैप्शन लिखा- जब दाढ़ी नहीं आती थी, #बचपना। उनकी ये थ्रोबैक फोटो फैन्स के बीच काफी वायरल हो रही है। कुछ घंटों पहले शेयर इस फोटो को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। उनकी इस फोटो पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।


अनुपम खेर ने ली चुटकी
अनुपम खेर ने टाइगर को ट्रोल करते हुए लिखा- हड्डियां निकल आई हैं, कुछ खाते क्यों नहीं हो। अनुपम का यह मजाकिया अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। टाइगर ने इस कमेंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- वो जानने का सभी को इंतजार है। 


 टाइगर का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल 6 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर टाइगर की बिग बजट फिल्म बागी 3 रिलीज हुई थी। बागी 3 के बाद  फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर भी वे सुर्खियों में बने हुए है। रिपोर्ट्स की मानें तो हीरोपंती 2 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मेकर्स इस फिल्म को अगले साल जुलाई में रिलीज करने का मन बना चुके हैं। यह एक बिग बजट फिल्म होगी और इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shah Rukh Khan Most Expensive Cars: SRK की 6 सबसे महंगी कारें, कुल कीमत फिल्मों के बजट से ज्यादा!
Aakhri Sawal Collection Day 1 : संजय दत्त की सबसे डिजास्टर मूवी, पहले दिन ही पिटी 'आखिरी सवाल'!