Tiger Shroff नहीं कर पाए यकीन, खौलते तेल में जयपुर के इस शख्स को हाथ डाल खाना बनाते देख पूछा सवाल

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स खौलते तेल में हाथ डालकर खाना बनाता नजर आ रहा है। इसे देखकर टाइगर यकीन नहीं कर पा रहे है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2021 3:12 AM IST

मुंबई. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 4 और गणपत को लेकर चर्चा में हुए है। वे इन दिनों इन फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। दोनों ही फिल्मों में वे जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे, जिनके लिए उन्होंने खआस ट्रेनिंग भी ली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खौलते तेल में हाथ डालकर खाना बनाते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने कईयों का ध्यान खींचा है, जिसमें टाइगर श्रॉफ भी एक हैं। टाइगर भी इस वीडियो को देखकर काफी हैरान है। उन्होंने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें शख्स उबलते तेल में हाथ से चिकन फ्राई करते नजर आ रहा है। टाइगर ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा-  मौज कर दी इंडिया के आइरन मैन!!! सीरियसली, कौन है ये आदमी? उनकी पोस्ट पर कई फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं।


चिकन फ्राई कर रहा शख्स
अली चिकन सेंटर से लिए गए वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- इनके हाथ जलते नहीं हैं? गरम उबलते तेल में हाथ डाल के चिकन फ्राई करते हैं। वीडियो में शख्स को एक तरफ चिकन फ्राई करते और फिर हाथ से ही इसे तेल से निकालते देखा जा सकता है। इसके बाद वो चिकन पर तरह-तरह के मसाले लगाते हुए भी नजर आ रहा है। वैसे आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो है, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकता। 


डिफरेंट फिल्म होगी  Heropanti 2
बता दें कि टाइगर ने 2014 में बतौर रोमांटिक होरी फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते देखा गया। अब टाइगर अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती के पार्ट 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके हिसाब ये फिल्म बाकी सभी मूवीज एकदम डिफरेंट होगी। फिल्म के लेखक रजत अरोड़ा ने इससे जुड़ी कई बातों का खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया था।  रजत अरोड़ा बताया था - ये एक तरह से मॉडर्न और अप-टू-डेट फिल्म है, जो अब तक की टाइगर श्रॉफ की हिट फिल्मों से एकदम हटकर होगी। इसे मॉडर्न प्रॉब्लम और उनके हल को देखते हुए बनाने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस करेगी और इसमें उन्हें काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ महीने पहले टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थी, जिसमें सूट-बूट पहने नजर आ रहे थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं। 

 

ये भी पढ़ें -

तो इसलिए इन 15 फिल्मों में Salman Khan का नाम रखा गया 'प्रेम', ऐसे उठा था इस राज से पर्दा

न शादी पर खर्च किया, न होटल का बिल भरा.. Nusrat Jahan ने Nikhil Jain संग विवादित शादी पर खोली पोल

Aryan Khan Drug Case : बेटे की खातिर Shahrukh Khan ने दिया बड़ा बलिदान, इस कारण लेना पड़ा ये फैसला

तो क्या और बच्चे पैदा होने का सता रहा Saif Ali Khan को डर, इसलिए 51 साल की उम्र में कर रहे ये काम

Read more Articles on
Share this article
click me!