एंटरटेनमेंट डेस्क. कभी बॉलीवुड सेलेब्स और उनकी फिल्मों पर अपने ट्वीट के जरिए निशाना साधने वाले एक्टर और विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (Kamal Rashid Khan aka KRK) आज खुद हंसी के पात्र बने हुए हैं। मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने जब से उन्हें गिरफ्तार किया है तभी से सोशल मीडिया पर वायरल हैं पर इस बार मामला कुछ अलग ही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मजेदार मीम्स बन रहे हैं। इस खबर में देखें कुछ मजेदार मीम्स...
इसलिए फंसे केआरके
बता दें कि कमाल आर खान को साल 2020 में दर्ज हुए एक केस में मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म संबंधित विवादित ट्वीट किए। केआरके के खिलाफ शिकायत राहुल कनाल ने की थी। जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान के खिलाफ 2020 में एक FIR दर्ज होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। केआरके पर ये भी आरोप है कि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किए थे। कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया है।
विवादों से रहा पुराना नाता
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब केआरके सुर्खियों में है। कमाल खान का विवादों से पुराना नाता है। वो हमेशा अपने कंट्रोवर्शियल बयानों के कारण से चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा भी उनके जीवन से कई अनोखे विवाद जुड़े रहे। कभी उन्होंने आलिया भट्ट को बिकिनी पहनकर फोटोशूट करवानी पर बच्ची बुलाया तो कभी सलमान खान को फ्रॉड कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगभग सभी बड़े सेलेब्स की फिल्मों की बुराई की। कंगना रनोट से भी पंगा लिया। हाल ही में उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर भी एक विवादित ट्वीट किया था।
और पढ़ें...
'जोगी' के ट्रेलर में पहली बार बिना पगड़ी के नजर आए दिलजीत दोसांझ, ताजा हुआ 1984 के दंगों का दर्द
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।