
एंटरटेनमेंट डेस्क. वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म जुग जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) शुक्रवार को रिलीज हुई। डायरेक्टर राज मेहता की इस फिल्म को दर्शकों से यूं तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन फिल्म पहली दिन बॉक्सऑफिस पर 9.28 करोड़ रुपए ही कमा पाई। इस आंकड़े के देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फ्लॉप फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विट कर फिल्म की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा शेयर किया है। वहीं, उनका कहना है कि फिल्म को वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को फायदा मिलेगा। शाम होते-होते सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ भी बढ़ने की उम्मीद जताई है। बता दें कि फिल्म में वरुण-कियारा के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी हैं।
कमाई के मामले इन फिल्मों से भी पीछे रही जुग जुग जियो
आपको बता दें कि पिछले 5 महीनों में रिलीज हुई 4 फिल्में ही ऐसी है, जिन्होंने पहले दिन 10 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई की। 14 मई को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने पहले 14.11 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, मार्च में आई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे ने 13.25 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे। इसी महीने की 3 तारीख को रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने 10.70 करोड़ कमाए और फरवरी में आई आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10.50 करोड़ रुपए बॉक्सऑफिस पर पहले दिन कमाए थे। वहीं, 24 जून को रिलीज को रिलीज हुई जुग जुग जियो 9.28 करोड़ रुपए ही कमा पाई।
रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई जुग जुग जियो
लंबे समय से देखा जा रहा है कि जब भी कोई नहीं नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, उसे तुरंत ऑनलाइन लीक कर दिया जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जुग जुग जियो को भी तमिल रॉकर्स वेबसाइट पर लीक कर दिया गया है। इससे मेकर्स के सामने परेशानी खड़ी हो गई है और उन्हें करोड़ों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इस फिल्म को मूवी रूल्स नाम की वेबसाइट पर भी लीक कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले पुष्पा, आरआरआर, रनवे 34, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के भी ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई थी।
तो क्या मां की अकड़ ने करिश्मा कपूर को नहीं बनने दिया बच्चन बहू, शादी से पहले ही रख दी थी ऐसी शर्त
तलाकशुदा शख्स से शादी कर नर्क बन गई थी करिश्मा कपूर की जिंदगी, नहीं बख्शा था देवर-सास ने भी
PHOTOS में देखें पत्नी-बच्चों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते हैं संजय दत्त, खास है घर की एक दीवार
वो हीरोइन जिसकी वजह से आपस में भिड़ गए थे कपूर खानदान के ये बाप-बेटे, एक-दूसरे से करने लगे थे नफरत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।