बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, 77 की उम्र में वेटरन फिल्म प्रोड्यूसर की हुई कोरोना से मौत

Published : Jun 05, 2020, 06:52 PM IST
बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, 77 की उम्र में वेटरन फिल्म प्रोड्यूसर की हुई कोरोना से मौत

सार

डायरेक्टर बासु चटर्जी का निधन हुआ और अब जानेमाने प्रोड्यूसर अनिल सूरी का भी निधन हो गया। 77 साल के अनिल कोरोना से संक्रमित थे। उनके भाई राजीव ने दावा किया- भाई अनिल को लीलावती और हिन्दूजा अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों ही जगह उन्हें भर्ती करने से इंकार कर दिया। फिर बुधवार की रात एडवांस मल्टीस्पेशियालिटी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कोविड-19 था। गुरुवार शाम उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और करीब सात बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह ओशीवारा शवदाहगृह में किया गया।

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन बुरी खबर आ रही है। हाल ही में डायरेक्टर बासु चटर्जी का निधन हुआ और अब जानेमाने प्रोड्यूसर अनिल सूरी का भी निधन हो गया। 77 साल के अनिल कोरोना से संक्रमित थे। उन्होंने कर्मयोगी और राजतिलक जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। उनके भाई प्रोड्यूसर राजीव सूरी ने बताया कि उन्हें दो जून से बुखार था। उनकी हालत अगले दिन बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। 


अस्पताल ने किया था भर्ती करने से इंकार
राजीव ने दावा किया- भाई अनिल को लीलावती और हिन्दूजा अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों ही जगह उन्हें भर्ती करने से इंकार कर दिया। फिर बुधवार की रात एडवांस मल्टीस्पेशियालिटी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कोविड-19 था। गुरुवार शाम उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और करीब सात बजे उनका निधन हो गया। 


हो गया अंतिम संस्कार
अनिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह ओशीवारा शवदाहगृह में किया गया। वहां परिवार के सिर्फ चार लोग मौजूद थे और सभी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ने पीपीई पहन रखा था। राजीव के अलावा अनिल के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनके फेवरेट डायरेक्टर बासु चटर्जी और उनके भाई का एक ही दिन निधन हुआ।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anushka और Virat Kohli निकले नई धार्मिक यात्रा के लिए, क्यों लगाया जा रहा कयास
Tu Yaa Main के बाद क्या सोचती हैं Shanaya Kapoor, तस्वीरों में दिखाई फिल्म