'पति पत्नी और वो' की एक्ट्रेस का 72 साल की उम्र में निधन, आखिरी बार इस सीरियल में आई थी नजर

Published : Aug 15, 2019, 04:16 PM ISTUpdated : Aug 15, 2019, 08:08 PM IST
'पति पत्नी और वो' की एक्ट्रेस का 72 साल की उम्र में निधन, आखिरी बार इस सीरियल में आई थी नजर

सार

विद्या सिन्हा पिछले कुछ समय से टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं। वो आखिरी बार सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने दादी का किरदार निभाया था। 

मुंबई। बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा (72) का गुरुवार 15 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया था। विद्या पिछले कुछ समय से टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं। वो आखिरी बार सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने दादी का किरदार निभाया था। 

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं विद्या...
इससे पहले विद्या सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर भीमराव सालुंके पर फिजिकल और मेंटली प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद 2011 में दोनों को तलाक हो गया था। विद्या ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर सालुंके से शादी की थी। 
विद्या सिन्हा ने बॉलिवुड की कई सुपरहिट फिल्मों जैसे 'छोटी सी बात', 'रजनीगंधा', 'पति पत्नी और वो', 'स्वयंवर' में काम किया था। 

तमिल ब्राह्मण से की थी पहली शादी...
15 नवंबर, 1947 को मुंबई में जन्मीं विद्या ने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में बतौर मॉडल की थी। उनकी पहली फिल्म 1974 में आई 'रजनीगंधा' थी। विद्या की पहली शादी तमिल ब्राह्मण वेंकटेश्वरन अय्यर से 1968 में हुई थी। हालांकि 1996 में उनके पहले पति की मौत हो गई थी। 1989 में उन्होंने बेटी जाह्नवी को गोद लिया था। विद्या सिन्हा संजीव कुमार के साथ गाने 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' में भी नजर आई थीं। यह गाना काफी फेमस हुआ था। 

इन फिल्मों में किया काम...
विद्या ने मेरा जीवन, जीवन मुक्त, मुक्ति, कर्म, किताब, तुम्हारे लिए, सफेद झूठ, मगरूर, मीरा, सबूत, प्यारा दुश्मन, लव स्टोरी, प्लाट नंबर 5 और जीवा जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी सीरियल की बात करें तो उन्होंने 'काव्यांजलि', 'कबूल है', नीम नीम शहद शहद, जिंदगी विन्स, इश्क का रंग सफेद, चंद्रनंदिनी और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे शोज में काम किया। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Release Date में बड़ा ट्विस्ट, रणवीर सिंह की फिल्म का पहला शो अब कब-कितने बजे?
Akshay Kumar को एक और झटका, अब इस हीरोइन ने अचानक छोड़ दी उनकी बड़ी फिल्म!