
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर ही अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों एक वीडियो वायरल होने के बाद फिर से चर्चा में आ गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं पर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कुछ नही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 में रश्मिका की इंगेजमेंट टूटने के बाद दोनों ने कुछ समय तक के लिए एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन दो साल पहले ही उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया।
विजय की बात सुनकर ब्लश करने लगीं रश्मिका
दरअसल, हाल ही में विजय रश्मिका की अपकमिंग फिल्म 'सीता रामम' के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए। यहां विजय ने स्टेज से कहा, 'रश्मिका, आप हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पर पता नहीं क्यों जैसे ही मैंने आपका नाम लिया तो आस-पास के लोग मुस्कुराने लगे हैं।' विजय के मुंह से इतना सुनकर रश्मिका भी ब्लश करने लगीं। इसी विडियो के वायरल हो जाने के बाद से दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
किसी को नहीं पता ब्रेकअप का कारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2017 में रक्षित शेट्टी से सगाई टूटने के बाद रश्मिका और विजय एक दूसरे को डेट कर रहे थे। यह वहीं वक्त था जब दोनों ने साथ दो फिल्मों पर काम किया था। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिला था। हालांकि, इसके बाद रश्मिका और विजय ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। अब कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप दो साल पहले हो चुका है और इसका कारण अभी तक किसी को नहीं पता। दोनों अब सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय इन दिनों अपनी पैन-इंडिया फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं रश्मिका अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मिशन मजनू की डबिंग में बिजी हैं।
और पढ़ें...
आमिर खान चाहते थे बेटा निभाए 'लाल सिंह चड्ढा' का किरदार, इन दो लोगों ने किया मना तो खुद बने हीरो
थाईलैंड में हनीमून मना रही हैं शमा सिकंदर, पूल और बीच से सेक्सी वियर में शेयर कर रहीं तस्वीरें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।