Virat kohli ने Anushka Sharma को सरेआम बोला 'बिल्ली', फैंस लेने लगे मजे

Published : Nov 23, 2021, 03:24 PM ISTUpdated : Nov 23, 2021, 03:27 PM IST
Virat kohli ने Anushka Sharma को सरेआम बोला 'बिल्ली', फैंस लेने लगे मजे

सार

 विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टेस्ट सीरीज को लेकर मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुंबई के ग्राउंड में क्रिकेटर प्रैक्टिस के दौरान एक बिल्ली के साथ मस्ती करते भी नजर आएं। इस तस्वीर पर अनुष्का शर्मा ने कमेंट किया। 

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anuskha Sharma) टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ फैमिली लाइफ को इंज्वाय कर रही हैं। दोनों काम से जब वक्त मिलता है तो अपनी बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। लेकिन विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टेस्ट सीरीज को लेकर मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुंबई के ग्राउंड में क्रिकेटर प्रैक्टिस के दौरान एक बिल्ली के साथ मस्ती करते भी नजर आएं।

टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की। जिसमें वो बिल्ली को गोद में लेकर बैठे हुए हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'प्रैक्टिस के दौरान एक कूल कैट द्वारा हैलो।' यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। इस तस्वीर पर उनकी पत्नी अनुष्का ने भी कमेंट किया।


विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने जब यह पोस्ट देखी तो उन्होंने भी बिल्ली को 'हैलो' कह दिया। मजेदार बात तब हुई जब अनुष्का के इस कमेंट पर विराट का रिप्लाई आया। विराट ने फनी और रोमांटिक अंदाज में अनुष्का को रिप्लाई देते हुए लिखा, 'लौंडा दिल्ली से है और बिल्ली मुंबई की है।'

फिर क्या था रोमांटिक अंदाज में पति-पत्नी की बातचीत देखकर फैंस मजे लेने लगे। विराट के सिर्फ इस कमेंट के बाद रिप्लाई में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसपर अपने दिल की बात लिखी है। फैंस खूब मजे ले रहे हैं। इसे पहले विराट ने दो दिन पहले भी एक पोस्ट साझा की थी। जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें कुछ सलाह दी थी।

विराट कोहली इस पोस्ट में अनुष्का के साथ नजर आ रहे थे। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था 'माई रॉक्स।' इसके बाद दिल का इमोजी भी शेयर किया था। इस पोस्ट को देखकर यूजर्स ने क्रिकेट में थोड़ा फोकस करने की सलाह  दी थी।

वैसे फैंस को इनकी जोड़ी बहुत ही पसंद आती है। अनुष्का भी विराट की हर जगह स्पोर्ट करती दिखाई देती हैं।विराट का बल्ला जब नहीं चलता है तो ट्रोलिंग की शिकार अनुष्का भी होती हैं। लेकिन वो इसका मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं।

और पढ़ें:

Priyanka Chopra से पहले इन 5 के साथ रहा Nick Jonas का अफेयर, पहली बार इस एक्ट्रेस को किया था Kiss

Bigg Boss 15: Jay Bhanushali ने बदला गेम प्लान, Vishal Kotian के साथ भिड़े, हुई हाथापाई

Mouni Roy दोहा में बिखेर रहीं हु्स्न का जलवा, सबसे ऊंची बिल्डिंग की छत पर ऐसे लचकाई कमर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mardaani 3 Trailer: और खूंखार हुई रानी मुखर्जी, ट्रेलर देख रोंगटे खड़े- सुनने मिले 2 धांसू डायलॉग
Mardaani 3 Trailer Release: महिला विलेन से आमने-सामने भिड़ेंगी रानी मुखर्जी