
एंटरटेनमेंट डेस्क. क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने मुंबई के जुहू स्थित सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) के बंगले का एक बड़ा सा हिस्सा 5 साल के लिए किराए पर लिया है। वे यहां तेजी से एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट बनाने में लगे हुए हैं। ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, किशोर कुमार के जुहू वाले बंगले में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट का काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है और उम्मीद की जा रही है कि अगले एक महीने में यह रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा।
सुमित कुमार से हुई थी विराट की मुलाकात
एक इंटरव्यू में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार (Amit Kumar) ने इस बारे में कन्फर्मेशन देते हुए कहा कि कुछ महीने पहले ही सुमित (किशोर कुमार और लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुमार) की विराट कोहली से मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों की बंगले को किराए पर लेने को लेकर बातचीत हुई। अब यह बंगला विराट को 5 साल के लिए किराए पर दे दिया गया है।
दिल्ली में पहले से है एक रेस्टोरेंट
बता दें कि विराट कोहली का यह पहला रेस्टोरेंट नहीं है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में नुएवा रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। इसमे ठेठ पंजाबी खाने मिलता है। इसके साथ ही यह साउथ अमेरिकन और अन्य कॉन्टिनेंटल डिशेज के लिए भी फेमस है। विराट ने इससे अलावा कई और बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है। वे दिल्ली में One8commune नामक रेस्टोबार के भी मालिक हैं। साथ ही उनकी कपड़ों और जूतों का भी ब्रांड Wrogn ब्रांड के भी को-फाउंडर हैं। इसके अलावा विराट UAE Royals (टेनिस टीम) के को-फाउंडर भी हैं।
विवादों में रह चुका है यह बंगला
वहीं इस बंगले की बात करें तो यह 4 साल पहले विवादों में था। 2018 में जब इसे एक रेस्टोरेंट खोलने के लिए 3 साल की लीज पर दिया गया था तब बीएमसी ने बंगले के ग्राउंड फ्लोर में अवैध निर्माण पर आपत्ति जताते हुए किशोर कुमार और लीला चंदावरकर के बेटे सुमित को नोटिस भी भेजा था। बता दें कि किशोर कुमार का यह बंगला 'गौर कुंज' मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है। किशोर दा अपने आखिरी वक्त तक इसी बंगले में रहा करते थे।
ये भी पढ़िए...
क्या आपने देखा है पंकज त्रिपाठी का यह स्टाइल? रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन भी हो जाएंगे फेल
सेट पर चाय बेचने वाले के सवाल से हिल गए थे हिरानी, रोज जब तक एक सीन क्रिएट न हो नहीं लौटते थे घर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।