अनिल कपूर की बेटी की शादी में आखिर क्यों नहीं पहुंची जाह्नवी कपूर, अब सामने आ रही ये वजह

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने 14 अगस्त को ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग 7 फेरे लिए। शादी में कपूर फैमिली के सभी मेंबर्स मौजूद थे, लेकिन एक शख्स नहीं दिखा, जिसकी कमी सभी को खलती रही।

Asianet News Hindi | Published : Aug 15, 2021 5:19 AM IST

मुंबई। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने 14 अगस्त को ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग 7 फेरे लिए। शादी में कपूर फैमिली के सभी मेंबर्स मौजूद थे, लेकिन एक शख्स नहीं दिखा और वो है जाह्नवी कपूर। जाह्नवी कपूर ने आखिर क्यों अपनी बड़ी बहन की शादी अटेंड नहीं की। वहीं जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर, शनाया कपूर और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला शादी में नजर आईं। इस पूरी शादी में कपूर फैमिली को जाह्नवी की कमी खलती रही। 

 

आखिर क्यों नहीं पहुंचीं जाह्नवी : 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने रिया की शादी वाले दिन सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में वे एथनिक वियर में नजर आ रही थीं। उनकी ये तस्वीरें देखकर लोग अंदाजा लगा रहे थे कि वो रिया की शादी में कुछ इसी तरह नजर आने वाली हैं। लेकिन जाह्नवी नहीं पहुंचीं। दरअसल, जाह्नवी कपूर एक इवेंट के सिलसिले में दिल्ली में थीं, जिसकी वजह से वो रिया कपूर की शादी में नहीं पहुंच पाईं। 

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'ड्रीम अ लिटिल ड्रीम ऑफ मी। इस दौरान जाह्नवी डिजाइनर लहंगे में नजर आईं। फोटोज में वो लाइट मेकअप में हैं। इसके साथ ही उन्होंने डायमंड नेकलेस पहना है। बता दें कि इससे पहले जाह्नवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था। दरअसल वो सिंगर श्रेय सिंघल की शादी में शामिल होने दिल्ली गई थीं। 

इन फिल्मों में दिखेंगी जाह्नवी कपूर : 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ सेनगुप्ता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'गुड लक जैरी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म रूही में दिखी थीं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी थे। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

क्यों फिर आमने-सामने डॉक्टर्स और ममता सरकार, क्या है 'हल्लाबोल' का कारण
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Israel Lebanon War के बीच Iran ने बरसाई सैकड़ों मिसाइलें, नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक