सुषमा स्वराज का रोल करेंगी ये एक्ट्रेस ? पाकिस्तान से भारत वापस लौटी उजमा पर बनेगी फिल्म

Published : Aug 07, 2019, 05:28 PM ISTUpdated : Aug 07, 2019, 05:34 PM IST
सुषमा स्वराज का रोल करेंगी ये एक्ट्रेस ? पाकिस्तान से भारत वापस लौटी उजमा पर बनेगी फिल्म

सार

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन 67 साल की उम्र में 6 अगस्त को हुआ था। 7 अगस्त, 2019 को वे पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।

मुंबई. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कभी भी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटी थीं। फिर चाहे वो भारतीय नागरिक उजमा अहमद को पाकिस्तान से वापस लाना हो या फिर दूसरे देश में फंसे एक्टर करणवीर बोहरा की मदद करना हो। उजमा भारत वापसी पर फिल्म बनाने की चर्चा बॉलीवुड में जोरो से है। खबर है कि इसके लिए श्रद्धा कपूर को लीड रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। लेकिन इसमें अब भी तब्बू के नाम को लेकर संशय बना हुआ कि वो इसमें सुषमा स्वराज का रोल निभाएंगी या नहीं।

सुषमा स्वराज का रहा काफी योगदान 

उजमा के भारत वापसी में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का काफी योगदान रहा था। इसके लिए पूरे देश ने उनके काम की खूब सराहना की थी। बीते दिनों खबर थी कि  उजमा की बायोपिक में तब्बू को सुषमा स्वराज के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इन बातों का खंडन किया था। इस फिल्म को फिल्ममेकर धीरज कुमार ने बनाने का फैसला लिया था। पिछले दो सालों से लेकर अब कास्टिंग को लेकर चर्चा चल रही है।

67 साल की उम्र में हुआ सुषमा स्वराज का निधन 

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन 67 साल की उम्र में 6 अगस्त को हुआ था। 7 अगस्त, 2019 को वे पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ था। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Women's Day: हीरोइन ही नहीं विलेन बन छाई ये 5 हसीनाएं, एक को देख कांप उठी थी रूह
Women's Day: वो 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, जो पति से ज्यादा अमीर, एक के पास हसबैंड से 100 गुना दौलत!