मां बनी ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस, रीवा की राजकुमारी मोहिना सिंह के घर गूंजी किलकारी

Published : Apr 16, 2022, 09:40 AM ISTUpdated : Apr 16, 2022, 09:41 AM IST
मां बनी ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस, रीवा की राजकुमारी मोहिना सिंह के घर गूंजी किलकारी

सार

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति गोयनका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोहिना सिंह मां बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहिना ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, अब तक बच्चे की फोटो सामने नहीं आई है। 

मुंबई। इसी महीने 3 अप्रैल को भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) बेटे के पेरेंट्स बने। इसी बीच अब एक और अच्छी खबर है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta kya kehlata hai) में कीर्ति गोयनका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोहिना सिंह (Mohena Singh) मां बन गई हैं। मोहिना ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इसी साल फरवरी, 2022 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस किया था। 

एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक, मोहिना (Mohena Singh) और उनके पति सुयश रावत के घर बेबी ब्वॉय हुआ है। हालांकि, अभी तक बच्चे की फोटो सामने नहीं आई है। बता दें कि वुमंस डे यानी 8 मार्च, 2022 को मोहिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एमी मेली (Emmy Meli) के गाने आई एम वुमन पर बेबी बंप के साथ डांस करती नजर आई थीं। हालांकि, इस वीडियो के साथ ही मोहिना ने चेतावनी भी दी थी। मोहिना ने लिखा था- मैं एक ट्रेंड डांसर हूं और मैंने इस गाने को बेहद सावधानी से कोरियोग्राफ किया है। यदि आप प्रेग्नेंट हैं और डांस करना चाहती हैं तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अक्टूबर, 2020 में हुई मोहिना की शादी : 
बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Singh) ने 8 फरवरी, 2019 को गोवा में सुयश रावत से सीक्रेट सगाई की थी। अक्टूबर, 2018 में मोहिना का रोका हुआ था। मोहिना की रोका सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा में हुई थी। बाद में अक्टूबर, 2020 में मोहिना-सतपाल की शादी हुई और वो आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। मोहिना की शादी सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से हुई है। मोहिना के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी पहुंचे थे। 

रीवा की राजकुमारी हैं मोहिना : 
बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह रीवा रियासत के राजा पुष्पराज सिंह की बेटी हैं। मोहिना (Mohena Singh) एक्ट्रेस होने के साथ ही ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 से की थी। इस शो के लिए मोहिना ने कई घंटों तक लाइन में लगकर ऑडिशन दिया था। मोहिना सिंह ने कुबूल है, दिल दोस्ती डांस, प्यार तूने क्या किया, गुमराह, झलक दिखला जा, सिलसिला प्यार का, फियर फाइल्स, नया अकबर बीरबल, ये रिश्ता क्या कहलाता है और किचन चैम्पियन जैसे शोज में काम किया है। 

ये भी पढ़ें : 

ब्लैक साड़ी में पति को रोमांटिक अंदाज में देखती रही 'ये रिश्ता...' की एक्ट्रेस, दिए शाही पोज
TV से दूर पति संग पहाड़ों में एन्जॉय करती दिखी ये रिश्ता की एक्ट्रेस, 4 महीने पहले हुई है शादी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss