
मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज (14 अप्रैल) से हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। दोनों ने पाली हिल स्थित बंगले वास्तु में 7 फेरे लिए। मामा रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह भी पहुंचे। इस दौरान जेह की एक फोटो सामने आई, जिसमें वो मम्मी करीना के साथ खेलते दिख रहे हैं। इस दौरान जेह लाइट पिंक कुर्ते और व्हाइट पजामे में दिख रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तैमूर भी शादी में पापा सैफ के साथ पहुंचे।
मामा रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने लाइट पिंक कुर्ता और सफेद पायजामा पहना। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग स्नीकर्स भी पहने। तैमूर के हाथों में एक बड़ा-सा मोबाइल भी दिखा। कुल मिलाकर मामा की शादी में तैमूर का अंदाज बिल्कुल नवाबों वाला था। बता दें कि रणबीर कपूर की शादी में करीना-सैफ (Kareena-Saif) और उनके दोनों बच्चे मैचिंग ड्रेस में नजर आए। सभी ने लाइट पिंक और व्हाइट कलर मैच किया।
शादी में भट्ट-कपूर फैमिली समेत शामिल हुए ये सेलेब्स :
रणबीर-आलिया (Ranbir-Alia) की शादी शाम 4 बजे से वास्तु में शुरू हुई। इसके लिए भट्ट फैमिली से महेश भट्ट, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और राहुल भट्ट पहुंचे। वहीं कपूर फैमिली से रणधीर कपूर बबिता, रीमा जैन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, शशि कपूर के दोनों बेटे करण और कुणाल कपूर, दिवंगत शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, बेटी कंचन और दामाद केतन देसाई नजर आए।
फिल्म इंडस्ट्री से पहुंचे ये सेलेब्स :
आलिया-रणबीर (Alia-Ranbir Marriage) की शादी में करण जौहर, अयान मुखर्जी, लव रंजन, आकांक्षा रंजन कपूर, अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी शादी में शामिल हुईं। बता दें कि शादी में महेश भट्ट के छोटे भाई मुकेश भट्ट और उनकी फैमिली नजर नहीं आई।
ये भी पढ़ें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।