धर्म के नाम पर बॉलीवुड को किया था गुड बाय, अब बिग बॉस में आ सकती हैं नजर!

बिग बॉस 13 में नजर आ सकती है दंगल गर्ल जायरा वसीम। इस्लाम के लिए छोड़ चुकी हैं बॉलीवुड।

Sushil Tiwari | Published : Jul 8, 2019 11:04 AM IST / Updated: Jul 10 2019, 05:55 PM IST

मुंबई. पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस जायरा वसीम सुर्ख़ियों में हैं। अपनी पहली फिल्म दंगल से ही सफलता का स्वाद चखने वाली जायरा ने इसके बाद सीक्रेट सुपरस्टार से भी सफलता के झंडे गाड़े थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो किसी और ही वजह से चर्चा में हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले जायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए घोषणा की थी कि अब वो फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।  इसके पीछे उन्होंने इस्लाम धर्म का हवाला दिया था। इस पोस्ट के बाद जहां कुछ लोग जायरा के सपोर्ट में सामने आए, तो वहीं कुछ ने उनकी आलोचना भी की।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, वो काफी हैरान करने वाली है। दरअसल, इंडस्ट्री के गलियारों में ये खबर आग की तरह फैल रही है कि जायरा को टीवी इंडस्ट्री के विवादित शोज में गिने जाने वाले बिग बॉस 13 के लिए अप्रोच किया गया है। इसके लिए जायरा को डेढ़ करोड़ रूपये ऑफर किये गए हैं।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक, जायरा ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने अपने फैसले पर बने रहकर अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की बात कही है। काफी आलोचनाओं को झेलने के बाद जायरा ने कहा था कि अगर फ्यूचर में उन्हें कोई अच्छा ऑफर आया तो वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करेंगी।

अब जायरा बिग बॉस में नजर आएंगी या नहीं, ये तो शो के ऑन एयर होने के बाद ही कंफर्म हो पाएगा। फिलहाल जायरा की अगली फिल्म द स्काई इस पिंक रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

Share this article
click me!