SPH Media Deal: SPH Media और अश्रायु मीडिया की ऐतिहासिक साझेदारी, भारत में पहली बार आएंगी F ZINE और The Peak

Published : Jul 21, 2026, 03:08 PM IST
ashrayu media sph media partnership

सार

अश्रायु मीडिया और सिंगापुर के SPH Media की ऐतिहासिक साझेदारी के तहत F ZINE और The Peak पहली बार भारत में लॉन्च होंगी, जिससे प्रीमियम लाइफस्टाइल और बिजनेस कंटेंट भारतीय पाठकों तक पहुंचेगा।

इंडियन पब्लिशिंग इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक शुरुआत करते हुए भारत के अश्रायु मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सिंगापुर के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क SPH Media के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। मीडिया इंडस्ट्री में इस तरह का यह पहला कोलैबोरेशन माना जा रहा है। इस समझौते के तहत SPH Media की दो प्रीमियम और आइकॉनिक मैगज़ीन F ZINE और The Peak पहली बार इंडियन मार्केट में लॉन्च होंगी।

एक्स्पर्ट्स की माने तो यह सिर्फ दो मैगज़ीन का लॉन्च नहीं है, बल्कि भारतीय पाठकों तक इंटरनेशनल लेवल का प्रीमियम लाइफस्टाइल और बिजनेस कंटेंट पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ग़ौरतलब है कि F ZINE पहली बार सिंगापुर से बाहर किसी इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री कर रही है।

यह पार्टनरशिप सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं है। इसका मकसद भारत और साउथ-ईस्ट एशिया के बीच मौजूद कल्चर, लाइफस्टाइल और क्रिएटिविटी को एक नए प्लेटफॉर्म पर लाना भी है। इससे भारतीय रीडर्स को ऐसा ग्लोबल कंटेंट मिलेगा, जो उनके लिए ज्यादा रिलेटेबल और कनेक्टिंग होगा।

अश्रायु मीडिया के चेयरमैन सुधाकर अडापा ने बताया, "भारत में F ZINE और The Peak का लॉन्च हमारे विजन का अहम हिस्सा है। हम ऐसे इंटरनेशनल मीडिया ब्रांड्स लाना चाहते हैं जो लोगों को सिर्फ जानकारी ही नहीं दें, बल्कि उन्हें इंस्पायर भी करें और उनसे कनेक्ट भी करें। SPH Media के ये दोनों ब्रांड दुनिया भर में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं और हमें खुशी है कि अब इन्हें भारत के तेजी से बढ़ते मीडिया मार्केट में ला रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि, "हमारा गोल सिर्फ मैगज़ीन पब्लिश करना नहीं है। हम ऐसा मीडिया ब्रांड बनाना चाहते हैं जो प्रिंट की भरोसेमंदी, डिजिटल की पहुंच और एक्सपीरियंस-बेस्ड प्लेटफॉर्म्स को एक साथ लेकर चले। हम सोशल मीडिया पर क्वालिटी कंटेंट देंगे, मजबूत कम्युनिटी बनाएंगे और रीडर्स, ब्रांड्स और पार्टनर्स को एक बेहतर प्लेटफॉर्म पर जोड़ेंगे।"

भारत में तेजी से बदल रहे मीडिया इकोसिस्टम में अश्रायु मीडिया अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। SPH Media के साथ यह पार्टनरशिप अश्रायु मीडिया के लिए सिर्फ एक बिजनेस एक्सपेंशन नहीं है, बल्कि एक अच्छी तरह प्लान की गई स्ट्रैटेजी का हिस्सा है जो इसके विजन को नई गति देगी और उसे प्रीमियम पब्लिशिंग स्पेस में मजबूत जगह दिलाएगी। लंबे समय तक लग्ज़री और लाइफस्टाइल की कहानियों का फोकस वेस्टर्न देशों पर रहा है। अब यह पार्टनरशिप भारतीय पाठकों को साउथ-ईस्ट एशिया की समृद्ध कल्चर, फैशन, डिजाइन और मॉडर्न लग्ज़री से भी रूबरू कराएगी। साथ ही दोनों क्षेत्रों के बीच मौजूद कल्चरल कनेक्शन को भी मजबूत करेगी।

आज भारत का मीडिया मार्केट तेज़ी से ग्रो कर रहा है और प्रीमियम लाइफस्टाइल व बिजनेस मैगज़ीन के लिए बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। फिलहाल भारतीय बाजार में F ZINE और The Peak जैसी यूनिक पहचान वाली मैगज़ीन का कोई सीधा मुकाबला नहीं है। ऐसे में यह पार्टनरशिप आश्रयु मीडिया को इस कैटेगरी में मजबूत लीडर बनने का मौका देगी।

SPH Media के लाइफस्टाइल डिवीजन और आउट-ऑफ-होम (OOH) बिजनेस के हेड दाशेंग तोह ने कहा, "हमें खुशी है कि हम आश्रयु मीडिया के साथ मिलकर भारत जैसे दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते बाजार में The Peak और F ZINE ला रहे हैं। इससे हमारे ब्रांड्स की ग्लोबल पहुंच और बढ़ेगी और भारतीय रीडर्स को हाई-क्वालिटी प्रीमियम लाइफस्टाइल और बिजनेस जर्नलिज्म मिलेगा। हमें भरोसा है कि यह पार्टनरशिप दोनों देशों के बीच एडिटोरियल और कल्चरल रिश्तों को भी मजबूत करेगी।"

उन्होंने आगे कहा कि, "भारत में प्रीमियम लाइफस्टाइल कंटेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है और हमारे दोनों ब्रांड इसी पहचान के लिए जाने जाते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि भारतीय रीडर्स The Peak और F ZINE के ग्लोबल कंटेंट और एडिटोरियल स्टाइल को पसंद करेंगे। सुधाकर अडापा और उनकी टीम हमारे लिए ऐसे पार्टनर हैं जो भारत के मॉडर्न और जागरूक रीडर्स को अच्छी तरह समझते हैं।"

पिछले 50 सालों से ज्यादा समय से F ZINE युवा संस्कृति की एक मजबूत आवाज़ रही है। फैशन, ब्यूटी, पॉप कल्चर, लाइफस्टाइल और क्रिएटिव इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स को यह हमेशा फ्रंट पर लेकर आई है। यह सिर्फ एक मैगज़ीन नहीं, बल्कि नई जनरेशन की सोच, स्टाइल और बदलती लाइफस्टाइल का रिफ्लेक्शन है। खास बात यह है कि भारत, F ZINE का पहला इंटरनेशनल फ्रेंचाइज़ी मार्केट बनने जा रहा है।

वहीं The Peak, जो 1984 से प्रकाशित हो रही है, बिजनेस लीडर्स, एंटरप्रेन्योर्स और इंडस्ट्री के बड़े नामों की सक्सेस स्टोरीज़, लीडरशिप और विजन को अपने रीडर्स तक पहुंचाती रही है। यह सिर्फ बिजनेस मैगज़ीन नहीं, बल्कि लीडरशिप, इनोवेशन और समाज पर असर डालने वाले आइडियाज का मजबूत प्लेटफॉर्म है। यही वजह है कि यह कॉर्पोरेट लीडर्स, CXOs और बिजनेस प्रोफेशनल्स के बीच काफी पॉपुलर है।

बताते चलें कि SPH Media एशिया के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप्स में से एक है। इसके पास न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़े 40 से ज्यादा प्रतिष्ठित ब्रांड्स हैं। अपनी भरोसेमंद जर्नलिज्म और मजबूत एडिटोरियल क्वालिटी के लिए मशहूर यह ग्रुप प्रिंट, डिजिटल, रेडियो और आउटडोर प्लेटफॉर्म्स के जरिए दुनिया के करोड़ों लोगों तक पहुंचता है।

PREV
Brand Promotion Articles (ब्रांड प्रमोशन आर्टिकल्स): जानें प्रेरक ब्रांड कहानियां, पार्टनर कंटेंट, स्पॉन्सर्ड फीचर्स और दिलचस्प कैंपेन अपडेट्स। एशियानेट न्यूज़ हिंदी पर एक्सक्लूसिव ब्रांड इनिशिएटिव्स पढ़ें।
Read more Articles on

Recommended Stories

कुंडली मिलान के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म है सबसे बेहतर? देखें Top 5
Niacinamide Tips: Blackheads और Clogged Pores से छुटकारा पाने का सबसे असरदार तरीका