Budget 2022: एक फरवरी सुबह 11 बजे पेश होगा बजट, जानिए पूरा शेड्यूल

Budget 2022: 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) संसद के संयुक्त सत्र (Parliament Joint Session) को संबोधित करेंगे। कोविड-19 दिशानिर्देशों के मद्देनजर, लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय में काम करेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2022 8:15 AM IST

Budget 2022। केंद्रीय बजट  (Union Budget 2022) 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इससे एक दिन पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) संसद के संयुक्त सत्र (Parliament Joint Session) को संबोधित करेंगे। कोविड-19 दिशानिर्देशों के मद्देनजर, लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय में काम करेंगे। निचला सदन शाम 4 बजे से 9 बजे तक और राज्यसभा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक काम करेगा। हालांकि, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दोनों सदनों के लिए समय सुबह 11 बजे से होगा। सूत्रों के अनुसार संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा।  इस बीच, इकोनॉमिक सर्वे 31 जनवरी को दोपहर में पेश किया जाएगा।

875 स्‍टाफ कोविड पॉजिटिव
एक दिन पहले संसद सचिवालय ने जानकारी दी थी कि 31 जनवरी से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र से पहले, सदन के कम से कम 875 स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ राज्यसभा के अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। नायडू ने हैदराबाद में एक हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रखा है।

यह भी पढ़ें:- Budget 2022: आम निवेशकों को है आस, वित्‍त मंत्री करेंगी निवेश पर टैक्स छूट बढ़ाने का प्रयास

नायडु के सचिवालय ने किया ट्वीट
नायडु के सचिवालय ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि यह दूसरी बार है जब नायडू कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उपराष्ट्रपति, श्री एम वेंकैया नायडू, जो हैदराबाद में हैं, ने आज कोविड का परीक्षण किया। उन्होंने एक हफ्ते तक सेल्फ आइसोलेशन में रहने का फैसला किया है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को खुद को अलग करने और टेस्ट कराने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें:- Budget 2022: रेलवे पीएसयू मर्जर की हो रही है तैयारी, बजट में हो सकते हैं बड़े ऐलान

8 अप्रैल तक चलेगा सत्र
बजट सत्र से पहले, संसद परिसर में 2,847 टेस्‍ट किए गए और 875 स्टाफ सदस्य पॉजिटिव पाए गए।  कोविड -19 मामलों में स्पाइक को देखते हुए संसद के निचले और उच्च सदन एक साथ या अलग-अलग शिफ्ट में बैठेंगे। बजट सत्र 31 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें पहली छमाही के बाद लगभग एक महीने का अवकाश होगा। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा और राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

Share this article
click me!