Budget 2022: मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य पोषण 2.0 लॉन्च, आंगनबाडि़यों को बनाया जाएगा उन्नत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में महिलाओं और बच्चों के पोषण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक उन्नत बनाने की दिशा में कई ऐलान किए हैं, जिनमें मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2022 6:50 AM IST / Updated: Feb 03 2022, 12:45 PM IST

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, मंगलवार को जारी किए आम बजट में मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इससे महिलाओं और बच्चों की योजनाओं को सक्षम तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। आंगनबाड़ी को इस माध्यम से उन्नत किया जाएगा। 

पिछले बजट में हुए थे सिर्फ दो ऐलान 
हालांकि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले डिजिटल बजट में महिलाओं को कुछ खास सौगात नहीं दी थी। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में महिलाओं के लिए सिर्फ दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थी। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें लाभार्थियों की संख्या को एक करोड़ और बढ़ा दिया गया था। इस योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।  

Latest Videos

नाइट शिफ्ट में काम करने की मिली थी इजाजत 
इसके अलावा, पिछले बजट में मोदी सरकार ने महिलाओं को सभी श्रेणी के तहत काम करने की अनुमति दिए जाने का ऐलान किया था। साथ ही, महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की छूट भी पिछले बजट में दी गई थी। हालांकि, इस दौरान उनकी सुरक्षा का ख्याल रखने के लिए विशेष नियम बनाने की बात भी कही गई थी। 

यह भी पढ़ें: Highlights of Union budget 2022: रोजगार से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक, जानें क्या-क्या मिली सौगात

2020-21 के बजट में स्वास्थ्य पर फोकस 
वहीं, इससे पहले के बजट यानी वित्त वर्ष 2020-21 में महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस किया गया था। इसके तहत दस करोड़ परिवारों के पोषण यानी न्यूट्रिशन की घोषणा की गई थी। इसके अलावा, महिलाओं के कम उम्र में मां बनने की उम्र में भी बदलाव किए जाने की बात कही गई थी। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन भी हुआ। 

इसे भी पढ़ें- बजट 2022 से क्या हैं लोगों की उम्मीदें, किसको क्या मिलेगा, किसानों से लेकर यूथ तक को क्या होगा फायदा, देखें Budget 2022 Live Update 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh