
8th Pay Commission Latest Updates: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह समय डबल खुशी वाला हो सकता है। एक तरफ जहां सभी की नजरें केंद्र सरकार के जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) के ऐलान पर टिकी हैं, वहीं दूसरी तरफ 8वें वेतन आयोग को लेकर पर्दे के पीछे की तैयारियां बहुत तेज हो गई हैं। सबसे बड़ी चर्चा सैलरी बढ़ाने वाले फॉर्मूले यानी 'फिटमेंट फैक्टर' को लेकर छिड़ गई है। कर्मचारी यूनियनों ने इस बार सरकार के सामने साफ कर दिया है कि वे पिछले वेतन आयोगों के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि 8वें वेतन आयोग को लेकर ग्राउंड लेवल पर क्या चल रहा है और आपकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है...
पे कमीशन में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी, यह पूरी तरह फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करता है। 6वें वेतन आयोग में सरकार ने 1.86 का फिटमेंट फैक्टर तय किया था। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.57 किया गया, जिससे कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी ₹7,000 से सीधे ₹18,000 हो गई थी।
BPMS, NC-JCM और AIDEF जैसे बड़े कर्मचारी संगठनों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में 2.57 का आंकड़ा बहुत कम है। इस बार यूनियनें पिछले दोनों रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बहुत बड़े फिटमेंट फैक्टर पर अड़ी हैं, ताकि बेसिक पे में सम्मानजनक इजाफा हो सके।
8वां वेतन आयोग देशभर से मिलने वाले सुझावों और आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद अपनी फाइनल सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगा। उम्मीद है कि आयोग अपनी आधिकारिक रिपोर्ट मई-जून 2027 तक सरकार के सामने पेश कर देगा। इसके बाद ही कैबिनेट सैलरी, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन में बदलाव को अंतिम मंजूरी देगी।
लॉन्ग-टर्म में जहां 8वें वेतन आयोग की चर्चा है, वहीं शॉर्ट-टर्म में केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते का इंतजार है। 1 जनवरी 2026 को सरकार ने DA 58% से बढ़ाकर 60% किया था। अब AICPI-IW (औद्योगिक श्रमिकों के महंगाई सूचकांक) के आंकड़ों के आधार पर साल की दूसरी बढ़ोतरी का ऐलान जल्द ही कैबिनेट की बैठक में होने की उम्मीद है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।