8th Pay Commission Alert: 12 दिन काम, ₹90,000 सैलरी! कंसल्टेंट भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

Published : Aug 31, 2026, 09:53 AM IST
8th Pay Commission Vacancy

सार

8th Pay Commission Vacancy: 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज बंद हो रही है। जानिए महीने में 12 दिन काम और ₹90,000 सैलरी की पूरी डिटेल्स।

8th Pay Commission Jobs: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) में काम करने के इच्छुक योग्य प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खबर है। वेतन आयोग के तहत कंसल्टेंट के अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया आज, 31 अगस्त को खत्म हो रही है। आयोग ने हाल ही में पात्रता और योग्यता से जुड़े नियमों में संशोधन किया था। अगर आप शानदार वर्क प्रोफाइल वाली इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बिना देर किए आज ही आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर दें। जानिए इस वैकेंसी की डिटेल्स और सैलरी...

कितने पद हैं, कौन अप्लाई कर सकता है?

आयोग ने कुल 23 रिक्तियों के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट एक साल या आयोग के कार्यकाल तक (जो भी पहले हो) के लिए रहेगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

पद (Role)पदों की संख्याअनुभव (Experience)मैक्सिमम एज लिमिट
सीनियर कंसल्टेंट (Senior Consultant)0210 साल से ज्यादा ज्यादा45 साल
कंसल्टेंट (Consultant)056 साल से अधिक40 साल
यंग प्रोफेशनल (Young Professional)162 साल से ज्यादा32 साल

फुल-टाइम और पार्ट-टाइम का पूरा सैलरी स्ट्रक्चर

पद का नामफुल-टाइम सैलरी (मंथली)पार्ट-टाइम (12 दिन प्रति माह)पार्ट-टाइम (6 दिन/प्रतिमाह)
सीनियर कंसल्टेंट₹1,80,000₹90,000₹45,000
कंसल्टेंट₹1,20,000₹60,000₹30,000
यंग प्रोफेशनल₹90,000₹45,000₹22,500

एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन और जरूरी स्किल्स

डिग्री: एचआर (HR) या इंडस्ट्रियल रिलेशंस (IR) में मास्टर्स या MBA, या फिर बार काउंसिल में नामांकित LLB डिग्रीधारक (कोर्ट या ट्रिब्यूनल में सर्विस मामलों का अनुभव) या फिर डेटा एनालिसिस, आईटी में बीटेक-एमटेक।

अनिवार्य स्किल्स: एक्सेल (Spreadsheets), डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, रिसर्च, ड्राफ्ट नोट्स तैयार करना और प्रेजेंटेशन बनाना आता हो।

प्रॉयरिटी: जिन प्रोफेशनल्स को पे-स्ट्रक्चर, भत्तों, कंपन्सेशन पैकेज या एस्टेब्लिशमेंट मामलों का पहले से एक्सपीरिएंस है, उन्हें सेलेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी।

कंसल्टेंट की मुख्य जिम्मेदारियां

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, पे-स्ट्रक्चर, भत्ते और पेंशन की समीक्षा और विश्लेषण।
  • ग्रेच्युटी और बोनस सिस्टम का मूल्यांकन।
  • वित्तीय प्रभाव (Fiscal Impact) का आकलन और डेटा एनालिसिस।
  • अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों से डेटा संकलित (Compiled) कर कानूनी और रणनीतिक रिपोर्ट तैयार करना।

कैसे करें अप्लाई?

अगर आप भी 8वें वेतन आयोग की क्राइटेरिया में फिट बैठते हैं और इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट 8cpc.gov.in या सीधे NIC फॉर्म लिंक के जरिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी ईमेल या हार्ड कॉपी पर विचार नहीं होगा।

कैसे होगा सेलेक्शन?

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए 'ऑफर ऑफ एंगेजमेंट' भेजा जाएगा, जिस पर 7 दिनों के भीतर सहमति देनी होगी। ईमेल की तारीख से अधिकतम 30 दिनों के अंदर जॉइनिंग करनी होगी।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को कम से कम दो रिफरेंस (References) से सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र (Integrity Certificates) और कोई आपराधिक मामला न होने का स्व-घोषणा पत्र (Self-Declaration Form) देना होगा।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran-US तनाव से तेल में उछाल, Brent 90 डॉलर पार, जानें आज पेट्रोल-डीजल के रेट
Sugar Price: चीनी 1 महीने में 30% महंगी, सरकार की सख्ती के बावजूद ₹64 पार औसत भाव, क्या और बढ़ेंगे दाम?