8th Pay Commission: सिर्फ 3% इंक्रीमेंट बढ़ने से खाते में आएंगे 20 लाख एक्स्ट्रा! समझें सैलरी का नया गणित

Published : Jul 29, 2026, 06:38 PM IST
8th Pay Commission

सार

8th Pay Commission Update: क्या 3% की जगह 6% सालाना इंक्रीमेंट मिलेगा? जानें कर्मचारी संगठनों की मांग, 2.1 फिटमेंट फैक्टर का असर और कैसे ₹20 लाख एक्स्ट्रा खाते में आ सकते हैं।

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए 8वां वेतन आयोग बेहद खास हो सकता है। इस बार उनकी सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सब कुछ कर्मचारियों की मांग के हिसाब से रहा,तो सिर्फ एनुअल इंक्रीमेंट के नियमों में एक छोटा सा बदलाव आपकी बेसिक सैलरी में 20 लाख रुपए तक का जबरदस्त इजाफा कर सकता है। आइए जानते हैं आखिर 3% इंक्रीमेंट का यह पूरा गणित क्या है और कर्मचारियों की सैलरी कैसे और कितना बढ़ सकती है...

8वें वेतन आयोग में 3% इंक्रीमेंट का मामला क्या है?

अभी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत हर साल बेसिक सैलरी में 3% का इंक्रीमेंट मिलता है। लेकिन कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह बढ़ोतरी अब काफी कम पड़ रही है। इसलिए उन्होंने 8वें वेतन आयोग से सालाना इंक्रीमेंट को बढ़ाकर 5%, 6% और कुछ मामलों में 7% तक करने की मांग की है। अगर यह मांग मान ली जाती है, तो अगले 10 साल में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में लाखों रुपS का फर्क आ सकता है। कुछ कैटेगरी के कर्मचारियों को तो करीब 20.59 लाख रुपS तक अतिरिक्त बेसिक पे मिलने का अनुमान लगाया गया है।

किस संगठन ने कितनी बढ़ोतरी की मांग की?

आधिकारिक ज्ञापन (Memorandum) के अनुसार अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने अलग-अलग सुझाव दिए हैं।

NC-JCM (National Council of Joint Consultative Machinery)- 6% सालाना इंक्रीमेंट

AIDEF (All India Defence Employees' Federation)- 6%

FNPO (Federation of National Postal Organisations)- 6%

AINPSEF (All India New Pension Scheme Employees Federation)- 7%

IRTSA (Indian Railways Supervisors' Association)- 5%

8th पे कमीशन में 3% की जगह 6% इंक्रीमेंट हुआ तो कितना फायदा?

फाइनेंशियल वेबसाइट BankBazaar ने 2.1 फिटमेंट फैक्टर और 6% सालाना इंक्रीमेंट के आधार पर एक अनुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 10 साल में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना एक्स्ट्रा फायदा हो सकता है।

लेवल-1 कर्मचारी

इस लेवल के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक 18,000 रुपए है। अगर 3% की जगह 6% इंक्रीमेंट मिलता है तो 10 साल में करीब 7.79 लाख रुपए अतिरिक्त बेसिक पे मिल सकता है।

लेवल-4 कर्मचारी

मौजूदा बेसिक 25,500 रुपए वाले लेवल 4 के कर्मचारियों को करीब 11.03 लाख रुपए अतिरिक्त बेसिक सैलरी मिलने का अनुमान है।

लेवल-6 कर्मचारी

कैलकुलेशन के मुताबिक, 10 साल में करीब 15.31 लाख रुपए ज्यादा बेसिक पे मिल सकता है। इन कर्मचारियों का मौजूदा बेसिक 35,400 रुपए है।

लेवल-8 कर्मचारी

सबसे बड़ा फायदा इस कैटेगरी में दिखाया गया है। अनुमान के मुताबिक 10 साल में करीब 20.59 लाख रुपए अतिरिक्त बेसिक सैलरी मिल सकती है। इस लेवल के कर्मचारियों का मौजूदा बेसिक 47,600 रुपए है।

नोट: ये सभी आंकड़े अनुमान हैं। वास्तविक सैलरी इस बात पर निर्भर करेगा कि 8वां वेतन आयोग कौन-सा फिटमेंट फैक्टर और सालाना इंक्रीमेंट तय करता है।

DA मर्जर की भी मांग

कर्मचारी संगठन सिर्फ इंक्रीमेंट बढ़ाने पर ही नहीं रुके हैं। उनकी एक और बड़ी मांग यह है कि जैसे ही महंगाई भत्ता (DA) 25% के पार जाए, उसे तुरंत बेसिक सैलरी (Basic Pay) में मर्ज कर दिया जाए यानी जोड़ दिया जाए। अगर सरकार 6% इंक्रीमेंट और DA मर्जर की दोनों बातें मान लेती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, यह कैलकुलेशन 2.1 फिटमेंट फैक्टर के अनुमान पर आधारित है। अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर इससे ज्यादा रखती है, तो यह फायदा 20 लाख से भी कहीं ज्यादा हो सकता है।

सरकार ने अभी क्या फैसला लिया है?

फिलहाल सरकार की ओर से सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 5%, 6% या 7% करने पर कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। कर्मचारी संगठनों के सुझाव 8वें वेतन आयोग को भेजे गए हैं। अब आयोग की सिफारिशों और सरकार के अंतिम निर्णय के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

डिस्क्लेमर: यह खबर कर्मचारी संगठनों की सिफारिशों और BankBazaar द्वारा दिए गए अनुमानित कैलकुलेशन पर आधारित है। 8वें वेतन आयोग की ओर से अभी सालाना इंक्रीमेंट, फिटमेंट फैक्टर या सैलरी बढ़ोतरी पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वास्तविक वेतन वृद्धि सरकार और 8th Pay Commission की आधिकारिक सिफारिशों और मंजूरी के बाद ही तय होगी।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

1 August Big Changes: 31 जुलाई की रात के बाद बदल जाएंगे 8 बड़े नियम, जानें आप पर कितना असर
शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 889 अंक चढ़ा, निफ्टी 1% से ज्यादा मजबूत