Aadhaar PVC Card Benefits: आजकल हर काम के लिए आधार जरूरी है। चाहे बैंक अकाउंट खुलवाना हो, मोबाइल सिम लेना हो या कोई सरकारी सुविधा लेना हो, आधार हर जगह काम आता है। अगर आपके पास आधार पीवीसी कार्ड है, तो ये काम और भी आसान हो जाता है।जानिए ये क्यों जरूरी
आधार पीवीसी कार्ड, आपके आधार का छोटा और स्ट्रॉन्ग वर्जन है। इसे क्रेडिट कार्ड जैसी साइज में बनाया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये प्लास्टिक का कार्ड है, यानी आसानी से फटता या खराब नहीं होता है। इसका साइज क्रेडिट कार्ड जितना छोटा और ड्यूरबिलिटी अच्छी है। हॉलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट और अन्य सिक्योरिटी फीचर्स के साथ यह काफी सेफ भी होता है। ये कार्ड आपके e-Aadhaar या पेपर आधार की तरह पूरी तरह वैलिड है।
25
PVC Card vs Aadhaar Letter: क्या है अंतर?
अकसर लोग सोचते हैं कि आधार पीवीसी कार्ड अलग नंबर देता है या इसकी वैलिडिटी कम है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह सिर्फ आपके आधार की सुरक्षित और कॉम्पैक्ट कॉपी है। जहां आधार लेटर एक लैमिनेटेड पेपर डॉक्यूमेंट होता है, वही, पीवीसी कार्ड मजबूत प्लास्टिक से बना होता है और इसमें होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट और अन्य सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं। इसका मतलब यह है कि यह कार्ड कागज की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद और पोर्टेबल है।
35
Aadhaar PVC Card कैसे बनवाएं?
आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करना बहुत आसान है और इसे आप घर बैठे UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar App से कर सकते हैं।
सबसे पहले UIDAI पोर्टल uidai.gov.in पर जाएं।
लॉगिन करने के बाद 'Order Aadhaar PVC Card' चुनें।
अपना आधार नंबर, वर्चुअल आईडी (VID) या एनरोलमेंट आईडी जैसी डिटेल्स भरें।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करें।
50-75 रुपए (GST और स्पीड पोस्ट चार्ज शामिल) का पेमेंट करें।
इस प्रक्रिया को कंप्लीट करने के बाद आपका पीवीसी कार्ड 10 से लेकर 15 वर्किंग डे में आपके एड्रेस पर पहुंच जाता है। ये डाक के स्पीड पोस्ट के जरिए घर पर आता है। इसमें किसी तरह की झंझट भी नहीं होती है।
55
Aadhaar PVC Card क्यों हर किसी के पास होना चाहिए?
यह काफी टिकाऊ और कॉम्पैक्ट होता है। इसे हमेशा अपने पास रख सकते हैं, वॉलेट में भी आसानी से फिट हो जाता है।
सिक्योरिटी लेवल हाई होता है। हेरफेर या चोरी की आशंका कम रहती है।
बैंकिंग, सरकारी और पर्सनल पहचान वैरिफिकेशन, हर जगह वैलिड होता है।
सिर्फ 75 रुपए में मिलता है, तो खर्चीला भी कम है।
घर बैठे आसान प्रक्रिया से पा सकते हैं, इसके लिए लंबी लाइन में इंतजार भी नहीं करना पड़ता है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।