Gold Price Today: आज 18 नवंबर 2026 को सोना-चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं। जानें मोबाइल से सिर्फ 1 मिनट में 22K और 18K सोने की असली शुद्धता चेक करने का आसान तरीका।
22K vs 18K Gold: शादी-ब्याह के इस सीजन में अगर आप भी सोने-चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज 18 नवंबर की सुबह आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार (MCX) तक सोने और चांदी की चमक आज कुछ फीकी पड़ी है। लेकिन भाव गिरने की खुशी में शोरूम भागने से पहले जरा ठहरिए। बाजार में अक्सर देखा जाता है कि कम जानकारी होने की वजह से ग्राहक 22 कैरेट सोने के पूरे पैसे चुका देता है, लेकिन हाथ में 18 या 20 कैरेट की ज्वेलरी थमा दी जाती है। आज के रेट में 22K और 18K सोने के बीच करीब 22,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का अंतर है। आइए जानते हैं आज के ताजा भाव और समझते हैं कि आप अपने मोबाइल से सिर्फ 1 मिनट में सुनार की चालाकी कैसे पकड़ सकते हैं...
आज 18 नवंबर को क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव?
bullions.co.in के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9:06 बजे घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 2,540 रुपए टूटकर 1,32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,21,275 रुपए रहा। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी 4,940 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 1,65,400 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई।
नई दिल्ली में आज सोने का रेट क्या है?
24 कैरेट (24K Gold): ₹1,31,720
22 कैरेट (22K Gold): ₹1,20,743
20 कैरेट (20K Gold): ₹1,09,767
18 कैरेट (18K Gold): ₹98,790
मोबाइल से सिर्फ 1 मिनट में ऐसे पकड़ें 22K और 18K का फर्क
- किसी भी हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर तीन निशान होते हैं, पहला BIS का तिकोना लोगो, दूसरा कैरेट जैसे 22K916 या 18K750 और तीसरा 6 अंकों का HUID कोड (जैसे A1B2C3)।
- अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से भारत सरकार का आधिकारिक BIS Care App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलने के बाद 'Verify HUID' ऑप्शन पर टैप करें और अपनी ज्वेलरी पर लिखा 6 अंकों का कोड बॉक्स में भरकर सर्च करें।
- इनमें सर्च करते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर उस गहने की पूरी कुंडली खुल जाएगी, जैसे वो किस ज्वेलर ने बनाया है, कब हॉलमार्क हुआ है और वह असली 22 कैरेट का है या 18 कैरेट का।
- अगर ऐप में कैरेट कम दिखे, तो तुरंत खरीदने से मना कर दें।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए सोने-चांदी के भाव bullions.co.in और मार्केट रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। दिन के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार और टैक्स के हिसाब से आपके शहर के स्थानीय सर्राफा बाजार में कीमतों में बदलाव संभव है। खरीदारी या निवेश से पहले नजदीकी ज्वेलर से ताजा भाव को कंफर्म जरूर करें।












