भारत की शक्कर का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट, पहली बार 121 देशों को भेजी गई 10 मिलियन टन से अधिक, पढ़िए पूरी कहानी

भारत के चीनी निर्यात(sugar exports) में वित्त वर्ष 2013-14 के 1,177 मिलियन डॉलर की तुलना में 291 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल(Minister Piyush Goyal) ने एक tweet के जरिये इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए लिखा-"भारत की चीनी, घोल रही है विश्व में मिठास!"

Amitabh Budholiya | Published : Apr 19, 2022 2:08 AM IST / Updated: Apr 19 2022, 07:40 AM IST

नई दिल्ली. भारत की शक्कर दुनिया के तमाम देशों में मिठास घोल रही है। यानी भारत के चीनी निर्यात(sugar exports) में वित्त वर्ष 2013-14 के 1,177 मिलियन डॉलर की तुलना में 291 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई है। चीनी निर्यात पहली बार 10 मिलियन टन से अधिक हुआ। चीनी निर्यात में केवल वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान ही 64.90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत ब्राजील के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है। वित्त वर्ष 2010-11 के बाद से भारत निरंतर चीनी का एक्स्ट्रा उत्पादन करता आ रहा है। यानी देश को जितनी चीनी चाहिए, उससे कहीं अधिक।

121 देशों को भारत की चीनी का निर्यात
डीजीसीआईएंडएस के डाटा के अनुसार, भारत ने विश्व भर के 121 देशों को चीनी का निर्यात किया है। इसमें वित्त वर्ष 2013-14 के 1,177 मिलियन डॉलर की तुलना में 291 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई है। यानी यह वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 4600 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। अगर पिछले वित्त वर्ष की तुलना करें, तो चीनी के निर्यात में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह वो भी तब, जब माल भाड़े में बढोतरी, कंटेनरों की कमी और कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न लॉजिस्टिक्स संबंधी चुनौतियां सामने थीं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल(Minister Piyush Goyal) ने एक tweet के जरिये इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए लिखा-"भारत की चीनी, घोल रही है विश्व में मिठास!"

4600 मिलियन डॉलर तक पहुंचा निर्यात
डीजीसीआईएंडएस के डाटा के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 1965 मिलियन डॉलर के बराबर चीनी निर्यात किया था, यह वित्त वर्ष 2020-21 में 2790 मिलियन डॉलर,जबकि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 4600 मिलियन डॉलर तक जा पहुंचा है।

इन देशों में हुआ चीनी का निर्यात
वित्त वर्ष 2021-22 (अप्रैल-फरवरी) में भारत ने इंडोनेशिया को 769 मिलियन डॉलर के बराबर का चीनी निर्यात किया था। बांग्लादेश (561 मिलियन डॉलर), सूडान (530 मिलियन डॉलर) तथा संयुक्त अरब अमीरात (270 मिलियन डॉलर) का स्थान रहा। भारत की चीनी सोमालिया, सऊदी अरब, मलेशिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान, इराक, पाकिस्तान, नेपाल, चीन आदि देशों में निर्यात हुई। साथ ही अमेरिका, सिंगापुर, ओमान, कतर, टर्की, ईरान, सीरिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, इजरायल, रूस, मिस्र आदि देशों में भी चीनी का निर्यात किया गया।

इन राज्यों में सबसे अधिक चीनी का प्रॉडक्शन
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की देश में कुल चीनी उत्पादन में लगभग 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। अन्य प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा तथा पंजाब आदि भी शामिल हैं।

pic.twitter.com/UP6eeLmwRl

यह भी पढ़ें
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल, लाखों रुपए है बाजार में इनकी कीमत, 1KG का रेट जानकर उड़ जाएंगे होश
समुद्र में अकसर आने वाले चैलेंज से कैसे निपटा जाए, दक्षिण अफ्रीकी नौसेना ने भारत आकर ली ट्रेनिंग

 

Read more Articles on
Share this article
click me!