अमेजन ने भारत में फायरटीवी की बिक्री के लिये ओनिडा से मिलाया हाथ

ई-वाणिज्य एवं प्रौद्योगिकी कंपनी अमेजन ने देश में फायरटीवी के स्मार्ट संस्करण को पेश करने के लिये ओनिडा के साथ साझेदारी की है

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2019 3:20 PM IST

नई दिल्ली: ई-वाणिज्य एवं प्रौद्योगिकी कंपनी अमेजन ने देश में फायरटीवी के स्मार्ट संस्करण को पेश करने के लिये ओनिडा के साथ साझेदारी की है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अमेजन ने फायरटीवी का स्मार्ट संस्करण सबसे पहली बार 2018 में अमेरिका और कनाडा के बाजार में पेश किया था। 

कंपनी ने बाद में डिक्सन्स कारफोन, मीडियामार्केटसैटर्न और ग्रंडिग के साथ मिलकर इसे ब्रिटेन, जर्मनी और आस्ट्रिया में भी पेश किया था।

Latest Videos

भारत स्ट्रीमिंग उत्पाद के लिये महत्वपूर्ण बाजार 

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (फायरटीवी उपकरण एवं अनुभव) संदीप गुप्ता ने मीडिया से कहा, ''हमने अभी तक फायरटीवी के स्मार्ट संस्करण के लिये बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया देखी है। भारत हमारे स्ट्रीमिंग उत्पाद के लिये महत्वपूर्ण बाजार रहा है और हमें यहां अच्छा बाजार दिख रहा है। हम फायरटीवी के लिये भी इसकी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।''

हालांकि उन्होंने बिक्री के लक्ष्य के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने अभी फायरटीवी के स्मार्ट संस्करण की भारत में बिक्री के लिये ओनिडा के साथ करार किया है। हम अन्य मूल उपकरण विनिर्माताओं के साथ भी भागीदारी के लिये तैयार हैं।

कंपनी अभी भारत में फायर टीवी स्ट्रीमिंग स्टिक की बिक्री कर रही है। कंपनी का दावा है कि फायरटीवी अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, भारत और जापान में शीर्ष स्ट्रीमिंग मीडिया उत्पाद है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts