
Anant Ambani Birthday Celebration: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्मदिन 10 अप्रैल को है। लेकिन इस बार उनका प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन थोड़ा अलग और खास अंदाज में शुरू हुआ है। इस बार कोई VIP के बीच बड़ी पार्टी या दिखावा नहीं, बल्कि लोगों की मदद करके जश्न मनाया जा रहा है। बता दें कि अनंत अंबानी अक्सर अपने नेक दिल कामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। जानवरों के प्रति उनका प्रेम तो जगजाहिर है, ही आम लोगों की मदद के लिए भी वे हमेशा आगे रहते हैं। यही वजह है कि अपने जीवन का खास दिन भी वे जरूरतमंद लोगों की मदद करके और उन्हें सम्मान दे कर सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है। जानिए
अनंत सेवा फाउंडेशन (Anant Seva Foundation) के जरिए मुंबई में मेहनत करने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक बाइक (EV) दी गईं। ये बाइक सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि उनके सपनों को आगे बढ़ाने का जरिया हैं। इससे उनका काम आसान होगा और कमाई के नए मौके भी मिलेंगे। इस काम में राहुल कनाल और हुसैन मंसूरी जैसे लोग भी जुड़े, जिन्होंने इसे जमीन पर उतारने में मदद की। मुंबई जैसे शहर में, जहां हर दिन लाखों लोग मेहनत करते हैं, उनके लिए यह पहल काफी मायने रखती है। इस पूरे कार्यक्रम के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोगों की खुशी साफ दिखती है। किसी को नई बाइक मिली, तो किसी को मदद का सहारा, हर चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
सिर्फ मुंबई ही नहीं, अंनंत अंबानी के बर्थडे को पूरे देश में “Week of Honour” के रूप में मनाया जा रहा है। I Love Mumbai Foundation के साथ मिलकर कई जगहों पर सेवा के काम किए जा रहे हैं। इसी के तहत द्वारकामाई वृद्धाश्रम (Dwarkamai Old Age Home) में बुजुर्गों को खाना, दवाइयां और राशन किट बांटी गईं। यह कदम उन लोगों के लिए है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत में बिताई है और अब उन्हें सहारे की जरूरत है।
मुंबई के कॉसमॉस हाई स्कूल में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले विशेष बच्चों के लिए, दान की दिशा में एक कदम के रूप में बिस्तर और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण से लेकर जरूरतमंदों को राशन देने तक कई काम किए जा रहे हैं। सीधी बात ये है कि कुछ लोग जन्मदिन सिर्फ केक काटकर मनाते हैं। लेकिन कुछ लोग दूसरों की जिंदगी आसान बनाकर उसे खास बना देते हैं। अनंत अंबानी का ये अंदाज यही सिखाता है कि असली खुशी देने में है और असली जश्न वही है जो किसी के काम आए।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।