बेटी के लिए Silver ETF: चांदी की भारी गिरावट का फायदा उठाएं, अभी ₹500 डालें, शादी तक बनेगा बड़ा फंड!

Published : Apr 02, 2026, 01:54 PM IST
silver etf investment for daughter

सार

Daughter Future Investment Plan: जंग के माहौल के बीच चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। पिछले 35 दिनों में चांदी ₹42,000 टूटकर ₹2.25 लाख पर आ गई है। जानिए कैसे सिल्वर ETF में हर महीने मात्र ₹500 का निवेश कर आप अपनी बेटी की शादी के लिए लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। 

Silver ETF Investment: अगर आपके घर में नन्हीं परी है और आप उसकी शादी के भारी-भरकम खर्च को लेकर आज से ही फिक्रमंद हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने भले ही दुनिया को डराया हो, लेकिन भारत में मिडिल क्लास परिवारों के लिए इसने चांदी (Silver) खरीदने का एक सुनहरा मौका दे दिया है। आज 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में ₹15,000 से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई है। आइए समझते हैं कि कैसे आप सिर्फ ₹500 बचाकर अपनी बेटी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

35 दिन में चांदी ₹42,000 सस्ती

चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। IBJA के अनुसार, आज 2 अप्रैल को चांदी ₹15,000 से ज्यादा टूटकर ₹2.25 लाख प्रति किलो तक आ गई है, जो हफ्तेभर पहले ₹2.40 लाख पर थी। पिछले 35 दिनों में चांदी ₹42,000 तक सस्ती हो चुकी है।

सिल्वर ETF क्या है और ये क्यों बेस्ट है?

अक्सर हम चांदी की ब्रिक्स या जेवर खरीदकर लॉकर में रख देते हैं, लेकिन उसमें तीन बड़े डर होते हैं। चोरी का डर, मिलावट का डर और सुनार को दिया जाने वाला भारी-भरकम मेकिंग चार्ज। यहीं Silver ETF (Exchange Traded Fund) काम आता है। इसे आप 'डिजिटल चांदी' भी कह सकते हैं। इसमें आपको शुद्धता की गारंटी मिलती है यानी 100% शुद्ध चांदी के भाव मिलते हैं। कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगता है। न गहने बनवाने का झंझट, न ही एक्स्ट्रा पैसे देने का दुख होता। आप अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने सिर्फ ₹500 भी जमा कर सकते हैं। इसे बेचना भी आसान है। जब बेटी की शादी हो, तो एक क्लिक पर इसे बेचकर उस पैसे से लेटेस्ट डिजाइन के गहने बनवा सकते हैं।

Silver ETF में ₹500 डालने पर कितना फंड तैयार होगा?

मान लीजिए आपकी बेटी अभी 2 साल की है और आपको 20 साल बाद उसकी शादी करनी है। अगर आप आज की इस भारी गिरावट का फायदा उठाकर हर महीने ₹500 सिल्वर ETF में डालते हैं, तो साल का निवेश ₹6,000 होगा। 20 साल में जमा ₹1.20 लाख होगा। अब अगर इस पर अनुमानित रिटर्न 15% का मिलता है, तो एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार, 20 साल बाद आपका कुल फंड ₹7,57,977 का होगा, जिसमें सिर्फ रिटर्न ही ₹6,37,977 का हो सकता है। अगर आप इस फंड को ज्यादा बड़ा बनाना चाहते हैं, तो जब चांदी इतनी सस्ती हो, तब आप ₹500 की जगह ₹1,000 या ₹2,000 भी डाल सकते हैं ताकि ज्यादा यूनिट्स मिलें।

सिल्वर ETF में निवेश कैसे शुरू करें?

  • सिल्वर ETF में निवेश करना काफी आसान है।
  • अपने मोबाइल में कोई भी ब्रोकिंग ऐप जैसे एंजल वन, जिरोधा या UPI ऐप ओपन करें।
  • सर्च में में जाकर Silver ETF टाइप करें।
  • अपनी पसंद का फंड चुनें और SIP या Buy पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी बेटी के नाम चांदी की डिजिटल खरीद शुरू हो गई।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई निवेश संबंधी जानकारी, आंकड़े और उदाहरण सिर्फ समझाने के लिए हैं, इन्हें निवेश की सलाह न मानें। Silver ETF या किसी भी निवेश में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य, जोखिम क्षमता और बाजार की स्थिति को जरूर समझें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- सोना-चांदी खरीदने वालों की निकल पड़ी! सिल्वर ₹13,640 की बड़ी गिरावट, दिल्ली से पटना तक रेट अभी चेक करें

इसे भी पढ़ें- Gold Price Today: ₹50,000 में कितना सोना खरीद सकते हैं आज? पूरा हिसाब जानिए

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सोना-चांदी खरीदने वालों की निकल पड़ी! सिल्वर ₹13,640 की बड़ी गिरावट, दिल्ली से पटना तक रेट अभी चेक करें
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट