MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Gold Price Today: ₹50,000 में कितना सोना खरीद सकते हैं आज? पूरा हिसाब जानिए

Gold Price Today: ₹50,000 में कितना सोना खरीद सकते हैं आज? पूरा हिसाब जानिए

Gold Rate Today: आज 1 अप्रैल को सोने में ₹1,400 से ज्यादा का उछाल आया है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,52,360 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर आपके पास सिर्फ ₹50,000 का बजट है और आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानिए आज आपको कितना सोना मिल सकता है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 01 2026, 11:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ChatGPT

सोने का आज का रेट क्या है?

ईरान-इजराइल जंग और ग्लोबल मार्केट के दबाव की वजह से आज 24 कैरेट सोने के भाव में तेजी आई है। bullions.co.in के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड ₹1,52,360 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹139,663 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

25
Image Credit : Gemini

₹50,000 में आज कितना आएगा सोना?

24 कैरेट: आज 1 ग्राम की कीमत ₹15,236 है। यानी ₹50,000 में आपको लगभग 3.28 ग्राम सोना मिलेगा।

22 कैरेट: ज्यादातर गहने इसी में बनते हैं। इसकी कीमत ₹13,966 प्रति ग्राम है। ₹50,000 में आपको करीब 3.58 ग्राम सोना मिल जाएगा।

18 कैरेट: अगर आप बजट में थोड़ा ज्यादा सोना चाहते हैं, तो 18 कैरेट में ₹50,000 में आपको करीब 4.37 ग्राम सोना मिल सकता है।

Related Articles

Related image1
Gold Price Crash 2026: 18 साल में सबसे बड़ा क्रैश! दिल्ली-जानिए मुंबई समेत 9 शहरों में कितना गिरा सोना?
Related image2
Gold Price Today: MCX पर सोना उछला, चांदी गिरी-क्या अब निवेश का सही समय आ गया?
35
Image Credit : ChatGPT

सोना खरीदने पर मेकिंग चार्ज और GST कितना लगता है?

असल में जब आप सोने की ज्वैलरी खरीदते हैं, तो सिर्फ गोल्ड का रेट नहीं देना होता। इसके साथ मेकिंग चार्ज और GST भी जुड़ता है। मेकिंग चार्ज हर ज्वैलर के हिसाब से अलग होता है। इसके अलावा 3% GST भी लगता है। जब ये दोनों चीजें जोड़ दी जाती हैं, तो आपका बजट वही रहता है लेकिन उसमें मिलने वाला गोल्ड कम हो जाता है। आसान भाषा में समझें तो ₹50,000 में जो आपको 3.5 ग्राम मिलना चाहिए था, वह असल में करीब 3.1 से 3.3 ग्राम के बीच रह जाता है, तो इस बात का ध्यान रहे कि गहने खरीदते समय इस कीमत के ऊपर मेकिंग चार्जेस और 3% GST अलग से देना होगा।

45
Image Credit : Getty

सोना खरीदते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

सोना खरीदते समय सिर्फ रेट ही नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी और चार्ज भी उतने ही जरूरी होते हैं। हमेशा BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें, क्योंकि इससे सोने की शुद्धता की गारंटी मिलती है। इसके अलावा अलग-अलग दुकानों के मेकिंग चार्ज में काफी फर्क हो सकता है, इसलिए तुलना करना जरूरी है। बिना बिल के कभी भी खरीदारी न करें, क्योंकि भविष्य में बेचने या बदलने में दिक्कत हो सकती है।

55
Image Credit : Gemini

सोना इतना महंगा क्यों हो रहा है?

बाजार जानकारों का कहना है कि खाड़ी देशों (Middle East) में चल रहे युद्ध के हालात और अमेरिका की बदलती आर्थिक नीतियों की वजह से निवेशक डर रहे हैं। जब भी दुनिया में तनाव बढ़ता है, लोग अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर सुरक्षित निवेश यानी सोने में लगाने लगते हैं। यही वजह है कि आज सोने की मांग और कीमत दोनों आसमान छू रही हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दिए गए रेट्स bullions.co.in के अनुसार सुबह 11.30 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। सोने के भाव हर शहर और ज्वैलर के पास अलग-अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार से रेट जरूर कंफर्म करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
सोने का भाव
चांदी का भाव
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Top Gainers Today: बाजार की रैली में आज इन 7 शेयरों ने लगा दी पैसों की झड़ी! कीमत ₹1,000 से भी कम
Recommended image2
सोना-चांदी खरीदने का डिजिटल तरीका बदला: अब मिलेगा 'असली' देसी दाम, जानें आपको फायदा या नुकसान?
Recommended image3
Gold Price Today: MCX पर सोना उछला, चांदी गिरी-क्या अब निवेश का सही समय आ गया?
Recommended image4
दिल्ली में बिक गई हिमाचल की हवाः लड़के ने खोजा 'जहर' का काट, वायरल हो रहा अनोखा बिजनेस
Recommended image5
William Walsh Net Worth: IndiGo के नए CEO कितने अमीर? जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Related Stories
Recommended image1
Gold Price Crash 2026: 18 साल में सबसे बड़ा क्रैश! दिल्ली-जानिए मुंबई समेत 9 शहरों में कितना गिरा सोना?
Recommended image2
Gold Price Today: MCX पर सोना उछला, चांदी गिरी-क्या अब निवेश का सही समय आ गया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved