MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • EPFO की डेडलाइन कल: 15 नवंबर तक नहीं हुआ ये काम तो कंपनी पर लगेगी पेनल्टी, जानिए आपकी सैलरी पर असर

EPFO की डेडलाइन कल: 15 नवंबर तक नहीं हुआ ये काम तो कंपनी पर लगेगी पेनल्टी, जानिए आपकी सैलरी पर असर

EPF ECR Filing Last Date: नौकरी करने वाले लोगों और कंपनियों के लिए रविवार, 15 नवंबर की तारीख बेहद अहम है। अगर आपकी कंपनी ने अक्टूबर महीने का PF हिसाब-किताब समय पर नहीं निपटाया, तो कंपनी को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। जानिए आपकी सैलरी पर असर...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Nov 14 2026, 02:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
PF से जुड़ा कौन सा काम 15 नवंबर को पूरा करना है?
Image Credit : Asianet News

PF से जुड़ा कौन सा काम 15 नवंबर को पूरा करना है?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 12 नवंबर को अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल के जरिए सभी कंपनियों और नियोक्ताओं (Employers) को एक जरूरी रिमाइंडर भेजा है। इसके मुताबिक, कंपनियों को अक्टूबर 2026 की सैलरी से जुड़ा इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) जमा करना और उससे जुड़ा पूरा PF बकाया क्लीयर करना 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य है। चूंकि कल रविवार है, इसलिए कंपनियों को बिना देरी किए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
आपकी सैलरी और PF खाते पर इसका क्या असर होगा?
Image Credit : Asianet News

आपकी सैलरी और PF खाते पर इसका क्या असर होगा?

हर महीने आपकी सैलरी स्लिप में से PF का पैसा कटता है, लेकिन वो पैसा आपके UAN खाते में तभी दिखता है जब कंपनी उसे EPFO के पास जमा करती है। आपके PF खाते में अक्टूबर का योगदान बिना रुकावट पहुंच जाएगा और उस पर मिलने वाला ब्याज भी सही समय से जुड़ना शुरू हो जाएगा। देरी होने पर आपकी सैलरी से कटौती होने के बावजूद आपके PF पासबुक में पैसा देरी से क्रेडिट होगा। हालांकि, आपके हिस्से के ब्याज का नुकसान न हो, इसके लिए नियम बेहद सख्त हैं।

Related Articles

Related image1
EPFO की बड़ी चेतावनी: 15 नवंबर तक हर हाल में निपटा लें PF से जुड़ा ये जरूरी काम, वरना देना होगा जुर्माना
Related image2
EPFO: नौकरीपेशा लोग तुरंत सेव कर लें ये नंबर! WhatsApp पर दिखेगा PF का पूरा हिसाब
35
EPF ECR का सिर्फ फॉर्म भरने से नहीं चलेगा काम
Image Credit : Asianet News

EPF ECR का सिर्फ फॉर्म भरने से नहीं चलेगा काम

अक्सर कई छोटी कंपनियां या HR टीम यह गलती कर बैठती हैं कि वे पोर्टल पर सिर्फ ECR रिटर्न फाइल कर देती हैं। EPFO ने साफ किया है कि रिटर्न सबमिट करने से पहले कंपनी को कर्मचारी की निजी जानकारी, सैलरी की डिटेल और PF कटौती के आंकड़ों को बारीकी से जांचना होगा। सिर्फ रिटर्न भरना काफी नहीं है, बल्कि उसके साथ पेमेंट ट्रांजेक्शन पूरा करना भी उतना ही जरूरी है। जब तक पैसा जमा नहीं होगा, यह नियम पूरा नहीं माना जाएगा।

45
डेडलाइन चूकी तो कंपनी की जेब पर कितनी पड़ेगी मार?
Image Credit : Asianet News

डेडलाइन चूकी तो कंपनी की जेब पर कितनी पड़ेगी मार?

अगर कोई कंपनी 15 नवंबर की तारीख तक अक्टूबर का PF पैसा जमा नहीं करती है, तो EPFO के नियमों के तहत उस पर दोहरी मार पड़ती है। देरी से भुगतान करने पर कंपनी को बकाया रकम पर तय दर से ब्याज (Interest) देना होगा। ब्याज के अलावा कंपनी पर अतिरिक्त हर्जाना या पेनल्टी (Damages) भी लगाई जा सकती है। इसी वजह से EPFO ने सलाह दी है कि आखिरी घंटे तक इंतजार न करें, ताकि पोर्टल पर किसी तकनीकी दिक्कत या डेटा की गलती को सुधारने का पर्याप्त समय मिल सके।

55
आप कैसे चेक करें कि आपका PF जमा हुआ या नहीं?
Image Credit : Asianet News

आप कैसे चेक करें कि आपका PF जमा हुआ या नहीं?

  • UMANG ऐप या EPFO पोर्टल पर जाएं और अपने UAN नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • 'View Passbook' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां अक्टूबर 2026 के सामने आपका और कंपनी दोनों का हिस्सा दिखने लगेगा।
  • UAN पोर्टल से भी जाकर चेक कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल EPFO द्वारा जारी आधिकारिक एडवाइजरी और सामान्य सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी तकनीकी या कानूनी प्रक्रिया के लिए कृपया EPFO की आधिकारिक वेबसाइट (epfindia.gov.in) पर दिए गए दिशानिर्देशों का ही पालन करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
HAL Share: 600% रिटर्न देने वाले डिफेंस स्टॉक पर विदेशी ब्रोकरेज मेहरबान! हर शेयर पर ₹1365 कमाई का मौका?
Recommended image2
Startup Success Story: 15 लाख लगाकर शुरू किया फूड बिजनेस, 9 महीने में 56 लाख का रेवेन्यू
Recommended image3
Gold Silver Price: 3 दिन में ₹6,611 गिरा सोना, चांदी भी धड़ाम, जानें नए रेट और गिरावट की 6 बड़ी वजहें
Recommended image4
Bank Holiday Today: आज 14 नवंबर को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की ताजा लिस्ट
Recommended image5
EPFO की बड़ी चेतावनी: 15 नवंबर तक हर हाल में निपटा लें PF से जुड़ा ये जरूरी काम, वरना देना होगा जुर्माना
Related Stories
Recommended image1
EPFO की बड़ी चेतावनी: 15 नवंबर तक हर हाल में निपटा लें PF से जुड़ा ये जरूरी काम, वरना देना होगा जुर्माना
Recommended image2
EPFO: नौकरीपेशा लोग तुरंत सेव कर लें ये नंबर! WhatsApp पर दिखेगा PF का पूरा हिसाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved